Uncategorized वाराणसी

देश को बर्बाद करने के लिए अग्रसर है बजट 2021: विनीत चौबे

वाराणसी। HBCNews.in

सरकार द्वारा पेश किया गया बजट, देश का निजीकरण एवं बर्बाद करने की कोशिश है। इस बजट से कोई वर्ग या समुदाय खुश नही है। सरकार ना जाने किस अहंकार में आकर देश विरोधी निर्णय लगातार लेती जा रही है। उक्त बातें युवा कांग्रेस नेता एवं जिला कोऑर्डिनेटर (सोशल मीडिया) विनीत चौबे ने कही। 

यह भी पढ़ें: जकात फंडिंग पर पल रही पार्टियों से रहिए सावधान: स्वामी आनंद स्वरुप

उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भारती जनता पार्टी लगातार देश का निजीकरण कर रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अब तक की सबसे बड़ी SALE लगाई है। बैंक, बंदरगाह, सड़क, गोदाम, सरकारी कंपनियां सब कुछ अंबानी और अडानी के हाथ बेचा जायेगा। महंगे पेट्रोल और डीजल के जरिए जनता का पैसा इकट्ठा कर मोदी सरकार कर्जा भर रही है। इस बार सरकार 12 लाख करोड़ का कर्ज और लेगी।

यह भी पढ़ें: अगर गीता पर भारी पड़ी कुरान तो स्वीकार कर लूंगा इस्लाम: स्वामी आनंद स्वरूप

विनीत चौबे ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार हर समुदाय का समर्थन लेकर हमेशा बजट पेश करती थी। आज देश की स्थिति यह है कि केवल अंबानी-अडानी का समर्थन लेकर देश का बजट पेश किया जा रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो देश को बेच दिया जाएगा, अब जनता जागरूक नही हुई तो देश की स्थिति भयानक होने वाली है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *