चंडीगढ़। hbcnews
शाम्भवी पीठाधीश्वर एवं शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात के साथ कहा कि अगर हमारी गीता पर कुरान भारी पड़ती है तो वह इस्लाम धर्म स्वीकार कर लेंगे। वह शनिवार को चंडीगढ़ पहुंचे थे। रविवार को वह सेक्टर 30 स्थित मक्खन शाह लुबाना भवन में होने वाली 11वीं हिंदू पंचायत में वह शामिल होंगे। दूरदर्शन के प्रसिद्ध धारावाहिक ‘महाभारत’ में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले सुप्रसिद्ध अभिनेता पुनीत इस्सर भी इस हिन्दू पंचायत में शामिल होंगे।
स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने पत्रकारवार्ता में कहा कि अब उन मुस्लिमों को भी घर वापसी कर लेनी चाहिए, जिन्होंने मुगलों व अंग्रेजों के अत्याचार और स्वतंत्र भारत में किसी कारण से अपना धर्म बदल लिया था। उन्होंने बताया कि उनके परिषद ने केरल के कोल्लम में परिषद ने 5,060 लोगों को वापस हिन्दू धर्म की मुख्य धारा से जोड़ा है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में भी जबरन धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। अगर उसे नहीं रोका गया तो सिख समुदाय भी ईसाई बन जाएगा। मुझ पर कई फतवे जारी हुए हैं। किसी ने मुझ पर ईनाम लिखा हुआ है। मैं गलत नहीं सही बोलता हूं और अपनी बात पर अड़िग हूं।
उन्होंने कहा कि अखंड भारत में मुगलों के आने से पहले न तो मुस्लिम राज्य था और न ही अंग्रेजों के आने से पहले ईसाइयत। लिच्छवी जैसे गणराज्य भारत में हिंदू राष्ट्र के प्रतीक थे। हिमालय से लेकर हिंद सागर तक भारत का विशाल साम्राज्य था। इसलिए सिख, जैन, बौद्ध सब एक हैं। हमारी परंपराएं, हमारी पूजा पद्धति एक है।