उत्तर प्रदेश देश

अम्बेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण

नई दिल्ली। अंबेडकर जयंती के अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय डॉ एसपीएम सिविक सेंटर के परिसर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश, उपमहापौर ऋतु गोयल, स्थायी समिति के अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी, नेता सदन योगेश वर्मा, नेता प्रतिपक्ष विकास गोयल, नेता कांग्रेस दल मुकेश गोयल व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बता दें कि इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि भीमराव रामजी अम्बेडकर को बाबा साहेब अम्बेडकर के नाम से भी जाना जाता है। वह एक महान भारतीय न्यायविद्, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे, जिन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और समाज के वंचित वर्ग के प्रति सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि वह हम सभी के लिए बड़ी प्रेरणा हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *