क्राइम लेटेस्ट न्यूज़ वाराणसी

व्यापारियों ने दिया था 3 दिन का अल्टीमेटम और बीत गए 6 दिन, जानिए क्या हुआ उसके बाद

मीरापुर बसही उद्योग व्यापार मंडल के व्यापरियों ने दिया धरना
व्यापार मंडल अध्यक्ष ने एसीएम चतुर्थ अमृता सिंह को सौपा जिलाधिकारी के नाम सात सूत्रीय मांग पत्र

वाराणसी। HBCNews.in

मीरापुर-बसही उद्योग व्यापार मंडल के सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर मीरापुर-बसही चौराहे पर धरना दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय सोनकर ने बताया कि इस धरना की पूर्व सूचना जिलाधिकारी को ज्ञापन के द्वारा 23 फरवरी को दी जा चुकी थी।

यह भी पढ़ें: सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए गदहों को मारकर खा रहे हैं लोग

महीनों से लोग दूषित पानी पीने को मजबूर:

मृत्युंजय सोनकर ने कहा कि भोजूबीर से मीरापुर-बसही चौराहा होते हुए नटिनियादाई पानी टंकी तक लगभग 25 से 35 जल लिकेज के कारण कई महीनों से लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं एवं इसकी वजह से सड़क भी गड्ढों में तब्दील हो रही है। इसकी शिकायत नगर निगम जलकल तथा जल निगम में व्यापारियों द्वारा बार-बार किया गया लेकिन अधिकारियों द्वारा अनसुना कर दिया गया। इसके बाद मीरापुर बसही उद्योग व्यापार मंडल ने 10 फरवरी को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें इन कार्रवाई संस्थाओं द्वारा कार्य कराने की बात कही गई।

यह भी पढ़ें: महिला ने नाबालिग का किया रेप, ट्यूशन पढ़ने जाता था लड़का

दिया था 3 दिन का अल्टीमेटम और बीत गए 6 दिन:

कार्य ना होने पर पुन: 23 फरवरी को व्यापार मंडल द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें बताया गया कि इन कारदायी संस्थाओं द्वारा 3 दिन के अंदर कार्य नहीं होता है तो जनता व व्यापारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगें। लेकिन 6 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे क्षुब्ध होकर मीरापुर बसही व्यापार मंडल के व्यापारी गण व पदाधिकारी गण आज मीरापुर-बसही चौराहे पर सुबह 9:45 से धरने पर बैठ गए।

यह भी पढ़ें: पीएम की पार्टी वालों ने महिला पत्रकार को नंगा कर नचाया और वीडियो भी बनाया

धरना स्थल पर पहुंची अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ अमृता सिंह:

धरना स्थल पर सर्वप्रथम चौकी इंचार्ज चांदमारी चन्दीप कुमार पहुंचे और धरना समाप्त करने की कोशिश किए व्यापारियों के नहीं मानने पर अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ अमृता सिंह धरना स्थल पर पहुंची तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय सोनकर से वार्ता की। वार्ता के दौरान उनको क्षेत्र के जल लिकेज द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों का बताया गया, उसके बाद जिलाधिकारी के नाम सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।

यह भी पढ़ें: पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के साथ सेक्स मेरी जिंदगी के सबसे खराब 90 सेकेंड

मांग पत्र में निम्न मांगे रहीं:

1- सभी जल लिकेज पर अविलंब कार्य शुरू कराया जाए।
2- गड्ढों में तब्दील हो रही सड़क को दुरुस्त और प्लेन किया जाए।
3- अभी तक जिन विभागों के अधिकारियों द्वारा इस सड़क पर लापरवाही बरती गई है, जिसके वजह से सड़क क्षतिग्रस्त हुई, उनके खिलाफ जांच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
4- इस सड़क पर जल लिकेज की जवाबदेही संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा तय किया जाए।
5- नगर निगम को आदेशित किया जाए की नारायनपुर सरसौली में सीवर लिकेज व कूड़ा की समुचित व्यवस्था करें।
6- मीरापुर-बसही व्यापार मंडल क्षेत्र में डिवाइडर के दोनों तरफ प्रतिदिन कूड़ा व मिट्टी उठाई जाए।
7- जल लीकेज मरम्मत का कार्य किसी एक विभाग के हवाले किया जाए।

उक्त मांग पत्र पर अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ अमृता सिंह महोदय ने आश्वस्त किया कि जलकल और जल निगम की संयुक्त टीम को मौके पर भ्रमण कराकर जल लिकेज के कार्य को एक हफ्ते में शुरू करा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: एक अंडरवियर के पीछे दो दोस्तों में बवाल, एक की हत्या के बाद मामला जान पुलिस भी हैरान

समय सीमा के अंदर कार्य हो पूरा नहीं तो…

अध्यक्ष मृत्युंजय सोनकर ने बताया कि अगर समय सीमा के अंदर कार्य नहीं होता है तो अभी केवल मीरापुर-बसही के व्यापारी आंदोलित थे, आने वाले समय में अर्दलीबाजार, भोजुबीर, मीरापुर-बसही तथा चांदमारी-नटिनियादाई व्यापार मंडल की संयुक्त रूप से व्यापार बंद आंदोलन किया जाएगा। धरने के समर्थन में चांदमारी-नटिनियादाई व्यापार मंडल के अध्यक्ष और अर्दली बाजार व्यापार मंडल के महामंत्री उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: टीएमसी में शामिल हुए मनोज तिवारी, बीजेपी की बढ़ी परेशानी

अधिकारियों के खिलाफ खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा:

संरक्षक भोलानाथ पटेल ने कहा कि अगर कार्य समय से नहीं हुआ तो व्यापारी अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे। आंदोलन मे मुख्य भूमिका संगठन मंत्री शेखर बाबा व महिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन लता मौर्य व मीडिया प्रभारी रामजी पटेल की रही। व्यापारियों को धन्यवाद संरक्षक राज बहादुर सोनकर और महेश्वर सिंह ने दिया।

यह भी पढ़ें: BJP नेता समेत 4 लोगों ने 20 साल की लड़की के साथ 2 दिनों तक किया रेप

धरने में मुख्य रूप से अध्यक्ष मृत्युंजय सोनकर, उपाध्यक्ष शशांक यादव, विनोद शर्मा, महामंत्री बृजेश कुमार कोषाध्यक्ष अजय यादव, संगठन मंत्री शेखर बाबा, कन्हैया गुप्ता, संग्राम सिंह पटेल, मंत्री नीरज सिन्हा, मनोज प्रजापति, मीडिया प्रभारी रामजी पटेल, सह मीडिया प्रभारी कौशल विक्रम पटेल तथा खून-खून पटेल, अनीता पटेल, तिलकधारी, बबलू गुप्ता, राजेश प्रजापति, अरविंद गुप्ता, आजाद पटेल, राहुल, गोविंद प्रजापति, डॉ ओपी, राजेश तिवारी, उदय चौहान के अलावा लगभग 200 की संख्या में व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर धरना स्थल पर उपस्थित थे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *