उत्तर प्रदेश क्राइम प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

एक अंडरवियर के पीछे दो दोस्तों में बवाल, एक की हत्या के बाद मामला जान पुलिस भी हैरान

वाराणसी। HBCNews.in

यूपी में अपराधिक घटनाओं का ग्राफ बढ़ने के साथ-साथ लोगों में अब शहनशीलता का अभाव भी नजर आ रहा है। लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर एक-दूसरे की हत्याएं कर दे रहे हैं। आपसी कहासुनी में मर्डर जैसे क्राइम को अंजाम दे देना बड़ी बात होती है। ताजा मामला कानपुर देहात के एक फैक्ट्री परिसर का है। जहां एक दोस्त ने अपने दोस्त की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने उसक अंडरवियर चुरा लिया था। सुनने में ये थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा, लेकिन यह सच है।

यह भी पढ़ें: महिला ने नाबालिग का किया रेप, ट्यूशन पढ़ने जाता था लड़का

स्थानीय पुलिस के मुताबिक अजय नामक शख्स ने अपने दोस्त विवेक की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसने चोरी छिपे उसका अंडरवियर पहन लिया था। मालूम हो कि विवेक और अजय एक ही कमरे में रहते थे। जब अजय ने विवेक को अपना अंडरवियर पहने देखा तो वह गुस्से में आग बबूला हो गया और दोनों के बीच जोरदार बहस होने लगी।

यह भी पढ़ें: पीएम की पार्टी वालों ने महिला पत्रकार को नंगा कर नचाया और वीडियो भी बनाया

अकबरपुर के सर्कल ऑफिसर संदीप सिंह ने कहा कि सहकर्मियों ने बताया कि अजय की विवेक के साथ तीखी बहस हुई। इसके बाद अजय ने सब्जी काटने वाला चाकू उठाया और विवेक को बार-बार चाकू मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद अजय फिर वहां से भाग गया। आस-पास के लोगों ने विवेक को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस अजय की तलाश कर रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *