देश लेटेस्ट न्यूज़ वाराणसी

हिन्दू राष्ट्र बनने की ओर हर रोज अग्रसर है भारत

वाराणसी। HBCNews.in

राज्यमंत्री सुनील भारद्वाज भराला ने HBCNews24 से की खास बातचीत
शंकराचार्य परिषद् के हिन्दू राष्ट्र आन्दोलन को सराहा
कहा- ढल गए सेक्युलर नेताओं के दिन

भारत हिंदू राष्ट्र बनने की ओर प्रतिदिन एक कदम अग्रसर हो रहा है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश ने जिस प्रकार से अपनी हिन्दू संस्कृति को अपनाया है, वह सभी के लिए गर्व की बात है। उक्त विचार सुनील भारद्वाज भराला ने HBCNews24 से खास बातचीत में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भारतीय संस्कृति को अपना रहा है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण कोरोना काल में देखने को मिला। भारतीय संस्कृति पर चलकर न केवल हमने कोरोना को हराया बल्कि इस संस्कृति को अपनाने के लिए विश्व भी मजबूर हुआ।

यह भी पढ़ें: जकात फंडिंग पर पल रही पार्टियों से रहिए सावधान: स्वामी आनंद स्वरुप

शंकराचार्य परिषद् के हिन्दू राष्ट्र आन्दोलन को सराहा:

श्रम राज्यमंत्री सुनील भारद्वाज भराला ने शंकराचार्य परिषद की ओर से चलाए जा रहे हिन्दू राष्ट्र बनाने के अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि परिषद् की ओर जिस तह से यह अभियान चलाया जा रहा है, उससे पूरी उम्मीद है कि भारत जल्द ही हिन्दू राष्ट्र बन जाएगा। उन्होंने शंकराचार्य परिषद् के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप को इसके लिए अलग से साधुवाद दिया।

यह भी पढ़ें: हिंदू राष्ट्र बनाने में रोड़ा न डालें धर्माचार्य: स्वामी आनंद स्वररूप

प्रतिदिन हिन्दू राष्ट्र के लिए आगे बढ़ रहे हम:

श्रम राज्यमंत्री सुनील भारद्वाज भराला ने कहा कि कोरोना काल में हमारे संस्कार और सभ्यता जैसे कि जूते बाहर निकाल कर घर में प्रवेश करना, हाथ नहीं मिलाना बल्कि हाथ जोड़ करके प्रणाम करना, योगा करना इत्यादि ने कोरोना को भागने के लिए मजबूर कर दिया। भारतीय संस्कृति से आज विश्व अपने आप को जोड़ रहा है। हिन्दू राष्ट्र के लिए हमें अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। आज जिस प्रकार से हमारा देश स्वयं एक कदम प्रतिदिन हिन्दू राष्ट्र के लिए आगे बढ़ रहा है तो निश्चित रूप से मुझे विश्वास है कि भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का सपना जल्द ही पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: अगर गीता पर भारी पड़ी कुरान तो स्वीकार कर लूंगा इस्लाम: स्वामी आनंद स्वरूप

केवल बयानबाजी करते हैं सेक्युलर नेता:

सेक्युलर नेताओं पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वह लोग कोई काम नहीं करते थे और वह कभी करते भी नहीं। सेक्युलरों को हमेशा गंदी राजनीति करनी है। उन्होंने कहा कि एक ऐसे ही सेक्युलर नेता बड़ी-बड़ी बाते करते थे और कहते थे कि कश्मीर से धारा 370 को हटाना तो बहुत बड़ी बात है, उसको कोई छूकर भी नहीं दिखा सकता। लेकिन देश के गृह मंत्री अमित शाह ने धारा 370 को न केवल छुआ बल्कि उसको जड़ से उखाड़कर फेंक दिया। सेक्युलर केवल बयानबाजी कर लोगों को डराते हैं लेकिन हम लोग उनसे डरने वाले कत्तई नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: पीएम की पार्टी वालों ने महिला पत्रकार को नंगा कर नचाया और वीडियो भी बनाया

भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख एजेंडे में है:

सुनील भारद्वाज भराला ने कहा कि हम अपनी हिंदू संस्कृति जो हमारे ऋषि और महर्षियों की संस्कृति है, उसको हम स्वीकार कर रहे हैं तो इसमें बाधा क्या है? हम दिन पर दिन इस बात को स्वीकार भी करते जा रहे हैं। हम जो अंग्रेजी दवाई खाते थे, हम काढ़े पर आ गए। हम तुलसी और दालचीनी जैसे अपने आयुर्वेद को लेकर चलते हुए बिमारियों का इलाज कर रहे हैं और बीमारी को भगाने लगे हैं, यही तो हिंदू संस्कृति-हिंदू राष्ट्र है। निश्चित रूप से हम अपनी संस्कृति, हिन्दू संस्कृति को जितना अपनाएंगे स्वस्थ रहेंगे। हिंदू संस्कृति को विश्व पटल पर ले जाना हमेशा से भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख एजेंडे में रहा है और आगे भी रहेगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *