देश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

Breaking: पांचों राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब पड़ेंगे वोट और कब आएंगे रिजल्ट

नई दिल्ली। HBCNews.in

निर्वाचन आयोग ने आज देश के पांच राज्यों तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में तारीखों का ऐलान कर दिया। कोरोना के बीच हुए बिहार चुनावों के बाद एक साथ इतने राज्यों में चुनाव हो रहे हैं। इन राज्य में आचार संहिता लागू हो गई। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि कोविड के कारण चुनाव कराना बहुत मुश्किल है। 5 राज्यों के 824 विधानसभा क्षेत्र में 18.6 करोड़ मतदाता 2.7 लाख बूथ पर मतदान करेंगे।

यह भी पढ़ें: महिला ने नाबालिग का किया रेप, ट्यूशन पढ़ने जाता था लड़का

आयोग ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान होगा, जबकि असम में तीन चरण में चुनाव होंगे। तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में मतदान कराया जाएगा। सभी राज्य में एक साथ मतगणना की जाएगी। बंगाल चुनाव पर सभी की नजरे हैं। यहां पर मुख्य मुकाबला भाजपा और टीएमसी के बीच है।

गौरतलब है कि चार राज्यों में विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल मई और जून में समाप्त हो रहा है। वहीं, पुडुचेरी में विश्वास मत पर मतदान से पहले मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी द्वारा इस्तीफा देने से कांग्रेसनीत सरकार गिर गई थी और यहां विधानसभा भंग कर राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है। सिर्फ असम में भाजपा की सरकार है।

यह भी पढ़ें: पीएम की पार्टी वालों ने महिला पत्रकार को नंगा कर नचाया और वीडियो भी बनाया

पश्चिम बंगाल चुनाव की तारीख:

सबसे ज्यादा चर्चा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की हो रही है। यहां पर कुल विधानसभा सीट 294 हैं। पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान होगा। बंगाल में 27 मार्च को पहले चरण में मतदान होगा। दूसरे चरण में 1 अप्रैल को मतदान होगा। 6 अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान, 10 अप्रैल को चौथे चरण का मतदान, 17 अप्रैल को पांचवें चरण का मतदान, 22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान, सातवें चरण का मतदान 26 और अंतिम चरण का मतदान अप्रैल 29 का होगा। 2 मई को नतीजे आएंगे।

2016 में ममता बनर्जी वाम दलों, कांग्रेस और भाजपा को हराकर 211 सीट पर कब्जा किया था। कांग्रेस ने 44 सीट पर कब्जा किया। भाजपा को केवल तीन सीट मिली थी। 2011 में भी पहली बार ममता बनर्जी वाम दलों को हराकर राज्य की मुख्यमंत्री बनी थीं। इस बार यहां मुकाबला टीएमसी, भाजपा और कांग्रेस-वाम गठबंधन से है। पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और कई केद्रीय मंत्री यहां दौरा कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: टीएमसी में शामिल हुए मनोज तिवारी, बीजेपी की बढ़ी परेशानी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तारीख:

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 6 अप्रैल को एक ही चरण में होंगे, 2 मई को मतगणना की जाएगी। तमिलनाडु विधानसभा में मुख्य मुकाबला एनडीए (एआईडीएमके और भाजपा) और यूपीए (कांग्रेस और डीएमके) के बीच है। 234 विधानसभा सीटें हैं। 2016 में एआईडीएमके ने शानदार जीत दर्ज किया था। जयललिता ने 136 सीटों पर कब्जा किया था। डीएमके को मात्र 98 सीटें मिली थी। जयललिता और करुणानिधि पहली बार चुनाव में नहीं दिखेंगे।

यह भी पढ़ें: लाइव टीवी डिबेट में बीजेपी नेता को चप्पल से मारा, फिर नेता जी ने जो किया…

केरल विधानसभा चुनाव की तारीख:

केरल में 6 अप्रैल को चुनाव होगा। 2 मई को मतगणना की जाएगी। केरल विधानसभा के लिए हुए पिछले चुनाव में बीजेपी ने पहली बार खाता खोला था और राज्य से पहली बार जीत मिली थी। केरल में वाम दलों की सरकार है। यहां पर विधानसभा की 140 सीटें हैं। यहां पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस नीत गठबंधन यूडीएफ और एलडीएफ के बीच है। 2016 में एलडीएफ ने 91 सीट पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ को मात्र 47 सीट मिली।

यह भी पढ़ें: छापेमारी के बहाने यूपी पुलिस के सिपाही ने लूटी महिला की अस्मत

असम विधानसभा चुनाव की तारीख:

असम विधानसभा चुनाव तीन चरण में होगा। प्रथम चरण का मतदान- 27 मार्च, दूसरे चरण का मतदान-प्रथम अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान -6 अप्रैल है। मतगणना की तारीख 2 मई है। असम विधानसभा में मुख्य मुकाबला भाजपा गठबंधन और कांग्रेस सहयोगी के बीच है। यहां पर कुल विधानसभा की सीटें 126 हैं। भाजपा मे 2016 में 86 सीट पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस मात्र 26 पर सिमट गई। कांग्रेस को पहली बार तरुण गोगोई की कमी खल सकती है। पीएम मोदी कई रैली कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: BJP नेता समेत 4 लोगों ने 20 साल की लड़की के साथ 2 दिनों तक किया रेप

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की तारीख:

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 6 अप्रैल को एक ही चरण में होंगे, 2 मई को मतगणना की जाएगी। पुडुचेरी विधानसभा में मुकाबला रोचक है। तमिलनाडु राजनीति का असर यहां देखने को मिलता है। विधानसभा में सीटों की संख्या 30 है। यहां विधानसभा में 3 नामित सदस्य होते हैं। हाल ही में कांग्रेस की सरकार गिर गई है। मुख्यमंत्री वी नारायणसामी बहुमत पेश नहीं कर पाए थे। 2016 में कांग्रेस ने यहां 19 सीटें जीतीं थीं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *