उत्तर प्रदेश क्राइम प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने की खुदकुशी

मेरठ। जिले में छेड़छाड़ से तंग आकर एक युवती ने खुदकुशी कर ली। हालांकि पुलिस इस बात से इनकार करते हुए आरोपी और पीड़ित पक्ष का पुराना विवाद बता रही है। वहीं, मृतका के भाई ने पड़ोसी युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। लड़की की मौत के बाद आसपास के लोगों ने कार्रवाई न होने से नाराज होते हुए हंगामा किया।

मामला पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के मोदीनगर मोदीपुरम का है। यहां एक युवती ने पड़ोसी लड़कों की छेड़छाड़ से तंग आकर खुदकुशी कर ली। आरोप है कि मंगलवार दोपहर को लड़की की मां के सामने ही घर में घुसकर लड़की से छेड़छाड़ की। आरोपी धमकी देते हुए चले गए। इससे आहत होकर लडक़ी ने घर में छत के पंखे से गले में चुन्नी डाल कर फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। लोगों ने नाराजगी जताते हुए जमकर हंगामा किया।

पड़ोसी लड़कों के खिलाफ दी तहरीर

लड़की के भाई आकिब ने पड़ोस में रहने वाले शिवा, अंकुश, सनी व शानू के खिलाफ तहरीर दी है, जिसमें लड़की के भाई आकिब ने पल्लवपुरम थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले युवक मेरी बहन के साथ आए दिन छेड़छाड़ करते थे। कई बार उन्हें समझाया। लेकिन उसके बाद भी वह नहीं माने। मंगलवार दोपहर को चारों युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। इसी से तंग आकर मेरी बहन मुस्कान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस बोली छेड़छाड़ का मामला नहीं

इंस्पेक्टर पल्लवपुरम देवेश शर्मा का कहना है कि यह मामला छेड़छाड़ का नहीं है। लड़की या उसके परिवार के किसी भी सदस्य ने इस संबंध में पूर्व में कभी कोई तहरीर या शिकायत नहीं की। थाने भी यह परिवार नहीं आया था। जांच में मामला सामने आया है कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद है। लड़की की मां ने आज उसे डांट दिया था, इसलिए उसने आत्महत्या कर ली। लड़की की उम्र आधार कार्ड में 18 साल 6 माह है। तहरीर के आधार पर जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज होगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *