वाराणसी। ख्यात शास्त्रीय गायक पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र की पत्नी 75 वर्षीय मनोरमा देवी का सोमवार को निधन हो गया। उन्हें रविवार को रवीन्द्रपुरी स्थित ओरियाना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उन्होंने दिन में 11 बजे अंतिम सांस ली। बाद में उनके पार्थिव शरीर को महमूरगंज स्थित उनके आवास लाया गया।
बता दें कि सोमवार की सुबह हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गयी। पंडित छन्नूलाल की पुत्री ममता मिश्र ने बताया कि माता जी की तबियत ख़राब थी तो उन्होंने कोरोना जांच करवाई थी, जिसपर उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी थी। इसके बाद खराब स्वास्थ्य के चलते उन्हें सोमवार को हार्ट अटैक आ गया और वह हमें छोड़कर चली गईं।
मनोरमा देवी ख्यात तबला वादक पंडित अनोखेलाल मिश्र की पुत्री थीं और खुद अच्छी तबला वादिका थीं। उनके पुत्र ख्यात तबला वादक रामकुमार मिश्र स्वयं मनोरमा देवी के शिष्य थे। छन्नूलाल मिश्र व उनकी चार पुत्रियां हैं।