उत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

CTET और UPTET में इन विषयों से पूछे जाएंगें प्रश्न, देखें पूरा सिलेबस

नई दिल्ली। उम्मीदवार CTET और UPTET परीक्षा का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अभी तक परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा नहीं होने से उन्हें निराशा ही हाथ लगी है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2021), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाती है। वहीं उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2021), प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित की जाती है। हर वर्ष लाखों परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होते हैं। लेकिन इस वर्ष, अभी तक परीक्षाओं की तारीखों के सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

परीक्षा में किन विषयों से पूछे जाएंगे प्रश्न
बता दें कि CTET और UPTET, दोनों परीक्षाओं का सिलेबस लगभग एक समान है। दोनों में 2 पेपर होते हैं। कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षक पदों के लिए पेपर 1 देना होता है. वहीं कक्षा 6वीं से 8वीं तक के शिक्षक पदों के लिए पेपर 2 क्वालीफाई करना होता है. दोनों पेपर में 150 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं. पेपर 1 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-1, भाषा-2, गणित तथा पर्यावरण अध्ययन से प्रश्न पूछे जाते हैं। सभी विषयों से 30-30 प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं पेपर 2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-1, भाषा-2, विज्ञान और गणित या सामाजिक विज्ञान और सामाजिक अध्ययन जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *