उत्तर प्रदेश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़ वाराणसी

कोरोना में PM मोदी ने देश बचा लिया, कांग्रेसी रहते तो पता नहीं क्या हालत होती- प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

वाराणसी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को वाराणसी में कहा कि कोरोना जैसी महामारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बचा लिया। सरकार में कांग्रेसी होते तो पता नहीं क्या हालत होती? उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस की लूटपाट को प्रदेश और देश के लोगों ने देखा है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार है। इस वजह से भ्रष्टाचार और अपराध पर अंकुश लगा हुआ है। बता दें, प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने यह बातें कोराना महामारी में जान गंवाने वाले वाराणसी के पार्टी कार्यकर्ताओं के घर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कही।

सबसे पहले काशी विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को श्री काशी विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन व पूजन किया। इसके बाद वह नमामि गंगे प्रकल्प के क्षेत्र संयोजक मार्कंडेय वर्मा के सुड़िया (बुलानाला) स्थित आवास पर शोक प्रकट करने गए। फिर उन्होंने शास्त्रीय गायक पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्रा के घर जाकर उनकी पत्नी और बड़ी पुत्री के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जिन लोगों ने भी अपनों को गंवाया है उसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। हम सभी एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी बने रहें, यही हमारा प्रयास होना चाहिए।

शाम में वापस लौट जाएंगे लखनऊ

भाजपा के काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष इसके बाद कमच्छा-गुरुबाग क्षेत्र की पार्वतीपुरी कॉलोनी स्थित डॉ. अश्वनी जैन के आवास जाएंगे। इसी क्रम में वह विभाग कार्यवाह रत्नदीप अग्रवाल, सरायनन्दन खोजवां की आशुतोष नगर कॉलोनी स्थित नन्दन वर्मा के आवास, बीएचयू की महामनापुरी कॉलोनी स्थित प्रो. रेवा प्रसाद के आवास, नगवां (रविदास पार्क) स्थित काशी क्षेत्र के मंत्री मोहितोष नारायण सिंह के आवास, नगवां स्थित महिला मोर्चा की पूर्व महानगर अध्यक्ष पूनम पांडेय के आवास, कर्मदेश्वर मंडल के उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार पटेल उर्फ रिंकू के आवास और सेक्टर संयोजक सतेंद्र चौबे के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने जाएंगे। इसके बाद वह रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के बहोरनपुर (शूलटंकेश्वर मंडल) स्थित जिला कार्यसमिति के सदस्य शिवशंकर राजभर के आवास पर भी शोक प्रकट करने जाएंगे। शाम 5 बजे वह मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन से दादर स्पेशल ट्रेन से वापस लखनऊ लौट जाएंगे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *