उत्तर प्रदेश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

गोमती सफाई व्यवस्था जांचने निकले नगर आयुक्त, गंदगी देख अधिकारियों को लगाई फटकार

लखनऊ। गोमती किनारे सफाई का मुआयना करने पहुंचे नगर आयुक्त गंदगी देखकर बिफर पड़े। लखनऊ के कूड़िया घाट पर जलकुंभी हटाने का अभियान चल रहा है। लेकिन उसके बाद भी सुबह प्लास्टिक बड़े पैमाने पर पड़ा रहता है। जबकि नगर निगम यहां पिछले कई दिन से निरंतर सफाई अभियान चलाने का दावा कर रहा है। उसके बाद भी गंदगी नहीं खत्म होते देख नगर आयुक्त का पारा हाई हो गया।

नगर आयुक्त ने मौके पर ही इंजीनियर और अन्य लोगों को फटकार लगानी शुरू कर दी। यहां सबसे ज्यादा गंदगी कला कोठी की तरफ पसरा हुआ था। जबकि यह जगह ऐतिहासिक मानी जाती है। बावजूद इसके सफाई अभियान महज खानापूर्ति बन गया है।

गोमती किनारे पैदल चलने वालों के लिए पथ बनाया गया है लेकिन वहां भी लोग बाइक और स्कूटर चला पर पहुंच रहे है। इस दौरान गदंगी भी फैलाते हैं। ऐसे में इसको रोकने के लिए गेट बनवाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही गाड़ी से आने वालों पर चलान करने का निर्देश दिया गया है।

परीक्षण में हर कदम पर मिली गंदगी

नगर आयुक्त से यहां से निकलने के बाद डालीगंज से हजरतगंज का दौरा किया। यह पूरा इलाका स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत आ गया है। बावजूद उनको हर कदम गदंगी दिखी। इसके बाद अधिकारियों को फटकार लगाई गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तीन किलोमीटर के सफर में करीब छह से ज्यादा जगहों पर गदंगी नजर आई। इस दौरान वह रिवर बैंक कॉलोनी भी पहुंचे , शहर की सबसे वीआईपी कॉलोनी में शामिल इस इलाके में भी सफाई की पर्याप्त व्यवस्था नजर नहीं आई।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *