उत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़ वाराणसी

भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या के विरोध में तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी सपा–विष्णु शर्मा

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के दमनकारी नीतियों व अन्य जनहित के मुद्दों पर प्रदेशव्यापी विरोध दर्ज कराने का उद्द्घोष किया है।
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार दिनांक 15 जुलाई 2021 को ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली से लोकतंत्र की हत्या के विरोध और बढ़ती मंहगाई , बिगड़ती कानून व्यवस्था , नौजवानों की बेरोजगारी , किसानों के ऊपर थोपे जा रहे काला कृषि कानून , महिलाओं से दुर्व्यवहार , स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली , सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस लगाने और प्रशासन द्वारा सत्ता के दुरूपयोग पर महामहीम राज्यपाल का ध्यान आकर्षित किया जाएगा । समाजवादी पार्टी प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर दिनांक 15 जुलाई 2021 को जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन देंगे ।
महानगर अध्यक्ष श्री विष्णु शर्मा एवं महानगर महासचिव जितेन्द्र यादव ने बताया की महानगर मे सभी वार्डो के साथ साथ उत्तरी,दक्षिणी,कैंट विधान सभा के नेतागण/ वरिष्ठ नेतागण/ पार्षद/ पूर्व पार्षद व पूर्व मंत्री के साथ पूर्व विधायक तहसील पर प्रातः 10:30 से अपराह्न 2 बजे तक विरोध प्रदर्शन करेंगे। भाजपा सरकार द्वारा प्रशासन व सत्ता का दुरूपयोग कर अपने दमनकारी नीतियों से जनता के मूलभूत अधिकारों का हनन कर रही है, आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लोगों के संवैधानिक मौलिक अधिकारों का भी हनन हो रहा है उसकी के खिलाफ समाजवादी पार्टी का प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन है जिसे महामिम राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *