उत्तर प्रदेश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

हाईवे पर कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार कार, 5 लोगों की मौत, एक घायल

बस्ती। जिले में गुरुवार सुबह भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एनएच-28 पर एक होटल के पास खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसी। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची सुरक्षित बची है। चालक की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। घायलों का ठीक तरह से इलाज और प्रभावितों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

गैस कटर से काटकर निकाले शव

गैस कटर से काटकर कार में फंसे सभी के शव को बाहर निकाला गया। कार में चालक सहित 7 लोग सवार थे, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोग थे। इसमे अनम (13) सुरक्षित बच गई है।

इनकी हुई मौत

  1. अब्दुल अजीज (50) पुत्र जहूर
  2. नरगिस तवस्सुम (48) पत्नी अब्दुल अजीज
  3. एनम(18) पुत्री अब्दुल अजीज
  4. तिउरा(10) पुत्री अब्दुल अजीज
  5. सुबा (6) पुत्री अब्दुल अजीज

लखनऊ के शारदानगर में रहता था परिवार

मूलरूप से बिहार राज्य के भागलपुर के निवासी 50 वर्षीय अब्दुल अजीज लखनऊ के शारदा नगर में पत्नी और 4 बेटियों के साथ रहते थे। यहां प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे।

सास की मौत की खबर मिली तो भोर में ही निकल पड़े
अब्दुल का ससुराल झारखंड में है। सास की मौत की खबर मिली तो परिवार के साथ भोर में ही निकल पड़े। शारदानगर का ही रहने वाला अभिषेक गाड़ी चला रहा था।

अनम बोली, सो रहे थे, तभी टक्कर हो गई

सुरक्षित बची अनम(13) ने बताया हम सो रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ टक्कर हो गई। अम्मी, अब्बू और हम सब फंस गए थे। चारो तरफ खून ही खून था। कोई बोल नहीं पा रहा था। हमें निकाला गया।

4 दिन पहले भी हुआ था यहां हादसा

बस्ती में 4 दिन पहले यानी रविवार को भी भीषण सड़क हादसा हुआ था। यहां के नेशनल हाईवे पर गोंडा जिले के बॉर्डर के पास एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गई थी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *