पूर्वांचल वाराणसी

कांग्रेस ने वाराणसी में किया 107 न्याय पंचायतों का गठन, अब ग्राम कांग्रेस का करेगी गठन

वाराणसी। HBCNews.in

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को चांदपुर, इंडस्ट्रियल इस्टेट स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव विश्व विजय सिंह ने कहा कि बनारस में 107 न्याय पंचायतों का गठन सफलतापूर्वक कर लिया गया है। इसका सारा श्रेय जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं को जाता है। न्याय पंचायत के गठन के बाद अब हमें ग्राम पंचायत स्तर पर गांव में बैठक कर ग्राम कांग्रेस का गठन करना है।

यह भी पढ़ें: गंदी बात एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने बना लिए 87 पॉर्न वीडियो, वेबसाइट पर अपलोड करने के बाद मुंबई में गिरफ्तार

प्रदेश सचिव/प्रभारी इमरान खान तथा जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से कहा कि हम लोगों को मिलकर कांग्रेस को मजबूत बनाना है। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उसका परिणाम 2022 में अवश्य दिखेगा। बैठक के अंत में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्ष एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्रम प्रदान कर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: सिर्फ समोसे पर बिकेंगी मिया खलीफा!

बैठक में जिला उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र सेठ, अनुराधा यादव, अनीता आर्य, राजीव कुमार गौतम, देवेंद्र सिंह, केशव प्रसाद वर्मा, डॉक्टर एच.एन. सिंह, दिलीप चौबे, आनंद सिंह रिंकू, एनडी तिवारी, उमा शंकर शुक्ला, लालचंद शर्मा, शिव शंकर मौर्य, राम श्रृंगार पटेल, गोपाल पटेल, विनय उपाध्याय, नीरज पांडे, अभय तिवारी, मनीष सिंह, रियाज अहमद बबलू, कमल कुमार सिंह, संतोष कुमार मौर्य, अरुण सिंह, चंदन मिश्रा, प्रियेश पांडे, चक्रवर्ती पटेल, रामाश्रय पटेल, अखिलेश मिश्रा सुरेंद्र राजभर आदि मौजूद रहे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *