मनोरंजन लाइफ स्टाइल लेटेस्ट न्यूज़

एक बार फिर शोक में Bollywood, राज कपूर के बेटे राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन

मुंबई। HBCNews.in

बॉलीवुड से एक बार फिर दुखद खबर सामने आयी है। राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का आज निधन हो गया है। 58 वर्ष के राजीव कपूर को मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजीव के बड़े भाई और एक्टर रणधीर कपूर ने अभिनेता के निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि आज मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया।

यह भी पढ़ें: गंदी बात एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने बना लिए 87 पॉर्न वीडियो, वेबसाइट पर अपलोड करने के बाद मुंबई में गिरफ्तार

‘राम तेरी गंगा मैली’ से मिली थी पहचान:

मालूम हो कि राजीव कपूर को लोग ‘राम तेरी गंगा मैली’ के एक्टर के रूप में पहचानते थे। राजीव के निधन की पुष्टि उनकी भाभी और ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने भी की है, उन्होंने राजीव कपूर की तस्वीर को शेयर करते हुए RIP लिखा है। बता दें कि राजीव कपूर ने साल 1983 में फिल्म ‘एक जान हैं हम’ से बॉलीवुड में कदम रखा था लेकिन उन्हें पहचान मिली साल 1985 में आई उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से।

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन पर सचिन-लता समेत सभी हस्तियों के ट्वीट्स की होगी जांच, सरकार का बड़ा फैसला

एक्टिंग के अलावा फिल्मों का किया निर्माण:

राजीव को बतौर हीरो सफलता हासिल नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने प्रोडक्शन में कदम रखा और उन्होंने फिल्म ‘प्रेमग्रंथ’ का निर्माण किया था, जिसमें ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित ने लीड रोल प्ले किया था। मालूम हो कि राजीव कपूर के निधन से कपूर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक साल के अंदर ही कपूर फैमिली में ये दूसरी मौत है। 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कहा था, वो कैंसर से पीड़ित थे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *