एक 22 वर्षीय युवती का अपहरण कर सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा में बंधक बनाकर एक माह तक 60 लोगों के द्वारा नशीली सुई देकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। चांडिल थाना की पुलिस के पास मामला तब संज्ञान में आया जब युवती ने आपबीती सुनाई। युवती ने आरोप लगाया है कि एक माह से 60 लोगों ने नशीली सुई लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। किसी तरह वह दरिंदों के चंगुल से बचकर बाहर निकली। स्थानीय लोगों ने युवती को चांडिल पुलिस को सौंप दिया।
यह भी पढ़ें: पीएम की पार्टी वालों ने महिला पत्रकार को नंगा कर नचाया और वीडियो भी बनाया
सुई देने से शरीर में हुए जख्म:
घटना की सूचना मिलने के बाद चांडिल इंस्पेक्टर पास्कल टोपनो एवं थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने कांदरबेड़ा जाकर मामले की छानबीन की। पुलिस ने झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर स्थित परसुडीह थाना क्षेत्र की युवती को चांडिल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है। इस सबंध में पुलिस फिलहाल दो युवकों से पूछताछ कर रही है, उसने सुई देने से शरीर में हुए जख्म को भी दिखाया। वह ये भी बता रही कि दो लोगों को वह पहचानती है, जो उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखते थे। वह बाथरूम जाने के बहाने कमरे से निकल कर आज भागने में सफल रही।
यह भी पढ़ें: महिला ने नाबालिग का किया रेप, ट्यूशन पढ़ने जाता था लड़का
सब्जी लाने के लिए टेंपो में बैठी और…
करीब एक माह पूर्व वह सब्जी लाने के लिए टेंपो में बैठी थी कि पहले से टेंपो में बैठे एक व्यक्ति ने सुई देकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद कांदरबेडा स्थित एक गैरेज में उसे बंधक बनाकर रखा गया था। उसे नशे की सुई दी जाती थी। सुई देने के बाद कई युवक मिलकर उसके साथ दुष्कर्म करते थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं।