बांदा। मामला जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरी पुरवा का है। जहां एक 25 साल के युवक ने 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। परिजनों ने बताया की हमारे गांव में कल पड़ोस में शादी का कार्यक्रम था। जिसमे हम सभी लोग गए हुए थे। हमारी बच्ची भी हमारे साथ में थी। देर रात हमारी बच्ची सो गई थी तो उसे हम सुला कर शादी के कार्यक्रमों में व्यस्त हो गए। जब सुबह बच्ची के कमरे में गए तो बच्ची गायब थी। उसे ढूंढा गया तो वह घर के पीछे लहूलुहान हालत में मिली। तब हमने पुलिस को सूचना दी।
क्या बोले पुलिस अधिकारी?
अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि बच्ची जब मिली तो शादी में आये लोगों में से आरोपी को उससे पहचान करने को कहा गया तो उसने एक युवक की ओर इशारा किया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि बच्ची को उपचार के लिए भेज दिया गया है। डॉक्टरों ने बताया है कि बच्ची की हालत अब ठीक है।