उत्तर प्रदेश क्राइम लेटेस्ट न्यूज़

नौ, 11 और 13 वर्ष के बच्चों ने दस वर्ष की बच्ची से किया सामूहिक दुष्कर्म

महाराजगंज। हमारा बनाया हुआ समाज किस तरफ जा रहा है। इसका अंदाजा महाराजगंज में हुई हैवानियत से लगाया जा सकता है। महाराजगंज में जहां 10 वर्ष की नाबालिक बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप नौ वर्ष, 11 वर्ष और 13 वर्ष के नाबलिकों पर लगा है।

नौ वर्षीय लड़का बच्ची को फुसला कर लाया था, फिर 11 वर्ष और 13 वर्ष के बच्चों ने मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

जिले में परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 10 वर्षीय नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप उसी गांव के रहने वाले तीन लड़कों पर है। तीनो की उम्र नौ वर्ष, 11 वर्ष और 13 वर्ष बताई गयी है। जबकि पीड़िता भी मात्र 10 वर्ष की है। आरोप है कि नौ वर्षीय बच्चा लड़की को पहले तो बहला फुसला कर गांव के बाहर लाया। जहां पहले से ही 11 वर्षीय और 13 वर्षीय आरोपी उसका इंतजार कर रहे थे। फिर दोनों ने सामूहिक रूप से उसका दुष्कर्म किया। जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के सामने आरोपियों ने अपना जुर्म भी कुबूल कर लिया है।

क्या बोले पुलिस अधिकारी

महाराजगंज जिले के एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि एक दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है। जिन्होंने दुष्कर्म किया वह भी नाबालिक हैं। जिनकी उम्र नौ वर्ष, 11 वर्ष और 13 वर्ष है। अभियुक्तों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। चूंकि अभियुक्त नाबालिक हैं इसलिए इन्हें जुवेनाइल कोर्ट में भेजा जायेगा। लड़की का मेडिकल कराया गया है। अभियुक्त और पीड़िता दोनों ही एक ही जाति के हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गांव में फ़ोर्स लगा दी गयी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *