उत्तर प्रदेश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

छेड़खानी कर रहे शोहदे को महिला ने डंडों से पीटा

कानपुर। पनकी रतनपुर में छेड़खानी से तंग आ चुकी महिला ने शोहदे को डंडों से जमकर पीटा। पति और परिवार के अन्य लोग शोहदे को बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन महिला ने किसी की एक नहीं सुनी। पिटाई के बाद शोहदे को भीड़ ने पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज करके शोहदे को जेल भेजा जाएगा।

रोकने के बाद भी छेड़छाड़ की तो आजिज हो चुकी महिला ने कर दी पिटाई

पनकी रतनपुर में रहने वाली महिला ने बताया कि इलाके का रहने वाला युवक उनसे कई दिनों से छेड़खानी कर रहा था। उन्होंने पहले उसे नजरंदान किया। इसके बाद उसे बुलाकर समझाया और धमकी दी कि अगर अब मोहल्ले में दिख गए तो खैर नहीं है। इसके बाद भी शोहदा मंगलवार सुबह मोहल्ले में पहुंच गया और महिला के बालकनी में आते ही छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने घर में मौजूद पति को इसकी जानकारी दी। इसके बाद डंडा लेकर घर से बाहर निकली और उसके ऊपर टूट पड़ी। शोहदे को डंडों से जमकर पीटा। इस दौरान मोहल्ले के लोग और पति ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन आजिज आ चुकी महिला ने किसी की एक नहीं सुनी। पिटाई करने के बाद उसे पनकी पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी दधिबल तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज करके उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिला पक्ष ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।

इलाके में कई महिलाओं और लड़कियों को छेड़ चुका है शोहदा

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि इलाके में रहने वाला शोहदा एक-दो नहीं कई महिलाएं और लड़कियों से छेड़खानी कर चुका है। लोग इसे हर बार गिड़गिड़ाने पर छोड़ देते है। इसके चलते उसे हौसले बढ़ते चले गए और कहीं भी किसी भी गली में घर के बाहर महिलाओं से छेड़खानी कर देता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *