उत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में कल खत्म होगा यास का असर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में यास तूफान का असर लगातार दूसरे दिन भी बरकरार है। शनिवार को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी के 32 जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं शुक्रवार को अयोध्या नगरी में सबसे अधिक 51 मिमी बारिश हुई। मौसम के इस बदलाव की वजह से गोरखपुर, वाराणसी और सुल्तानपुर में दिन के तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी। मौसम के जानकारों के मुताबिक प्रदेश में शनिवार को यास तूफान का असर तो रह सकता है लेकिन रविवार को मौसम सामान्य हो जाएगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को राजधानी में बादलों की आवाजाही की वजह से बदली रहने की संभावना है।

अब पश्चिमी यूपी में भारी बरसात का अलर्ट

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के मुख्यालय ने बिजनौर, सहारनपुर समेत पश्चिमी यूपी में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर, गोरखपुर, अयोध्या से सटे हुए जिले में आज भी बरसात होने की संभावना है। इसके अलावा आवाज क्षेत्र लखनऊ में सुबह से ही बरसात होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

दूसरे नंबर पर गोरखपुर में बरसा पानी

इस दौरान दिन का पारा 30 डिग्री व रात का पारा 25 डिग्री रहने की सम्भावना है। प्रदेश के पूर्वी जिलों तथा कुछ पश्चिमी जिलों में गरज–चमक के साथ बारिश की संभावना है। शुक्रवार को अयोध्या में सबसे अधिक 51 मिमी वर्षा रिकार्ड़ की गयी। गोरखपुर में 41 मिमी पानी बरसा। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर, बलिया, वाराणसी, सोनभद्र, बहराइच, प्रयागराज व रायबरेली में भी बारिश हुई। इससे इन जिलों में दिन के तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *