उत्तर प्रदेश क्राइम प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

दुराचार व पास्को एक्ट के वांटेड आरोपी को किया गिरफ्तारी

अयोध्या। जिले की पुलिस ने अब दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ सघन अभियान छेड़ दिया है। इस विशेष अभियान के तहत एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने जिले के सभी मनचलों, दुष्कर्मियों पर कठोर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके बाद इनायत नगर पुलिस ने मंगलवार को पॉस्को एक्ट के एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक जनवरी माह में गांव की लड़की के साथ उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। तभी से फरार चल रहा था। वहीं, इसी एक्ट में सोमवार को भी रुदौली में चार किशोर गिरफ्तार किए गए थे। ये सभी अलग-अलग दुष्कर्म की घटनाओं में लगभग चार महीने से फरार चल रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इनायत नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गठित पुलिस टीम ने दुराचारी पॉस्को एक्ट के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि इनायतनगर थाने में पॉस्को अधिनियम से संबंधित एफआईआर पर आरोपी के खिलाफ कराई गई। जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार ने पुलिस टीम गठित की थी।

मनचलों पर लगाम

मंगलवार को पुलिस टीम ने आरोपी को निमड़ी गांव स्थित उसके घर से ही से गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाने के एसएसआई प्रदीप कुमार सिंह एवं हमराही सिपाही कांस्टेबल रजत सिंह शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई की सभ्य लोगों ने प्रशंसा की है और मनचलों पर भी लगाम की मांग की है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *