उत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़ वाराणसी

महिलाए घुटन भरी जिदंगी जीने को विवश है भाजपा सरकार मे –: वंदना यादव

●समाजवादी महिला सभा की समीक्षा बैठक संपन्न, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने ली बैठक।
● महंगाई की मार को ई वी एम के सामने साइकिल का बटन दबाकर महिलाए देगी जवाब

वाराणसी। समाजवादी पार्टी जनपद वाराणसी में महिला सभा की महिला जागरूकता सम्मेलन व समीक्षा बैठक पराड़कर स्मृति भवन के गर्दे सभागार में सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना यादव रही। कार्यक्रम मे भारी संख्या मे मुस्लिम महिलाओ ने शिरकत किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला सभा वाराणसी की जिला अध्यक्ष रेखा पाल ने किया।
संचालन जिला महासचिव सुजाता यादव ने किया तथा उपस्थित अतिथियों का आभार महानगर वाराणसी महिला सभा की अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक श्रीमती पूजा यादव ने किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना यादव ने कहा कि कन्या पूजन करने व नारी को मातृशक्ति के रूप में पूजने वाले देश मे कन्या की भ्रूण हत्या कर पुरुषात्मक समाज का निर्माण किया जाता है। भारत की लगभग 50 प्रतिशत आबादी केवल महिलाओं की है मतलब, पूरे देश के विकास के लिये इस आधी आबाधी की जरुरत है जो की अभी भी सशक्त नहीं है और कई सामाजिक प्रतिबंधों से बंधी हुई है। ऐसी स्थिति में हम नहीं कह सकते कि भविष्य में बिना हमारी आधी आबादी को मजबूत किये हमारा देश विकसित हो पायेगा। अगर हमें अपने देश को विकसित बनाना है तो ये जरुरी है कि सरकार, पुरुष और खुद महिलाओं द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाये। परन्तु आज भाजपा सरकार में बहन बेटियाँ सुरक्षित नही है, महिलाओं को आज भी अपनी बातों को रखने का अधिकार नही दिया गया है, महंगाई चरम पर है महिलाओं के घर का बजट खराब हो गया है, आज महिलाएं फिर से लकड़ी पर खाना बनाने को विवश है। ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण रूप से महिला विरोधी सरकार है।
विशिष्ट अतिथि विष्णु शर्मा ने कहा कि भारतीय समाज में सच में महिला सशक्तिकरण लाने के लिये महिलाओं के खिलाफ बुरी प्रथाओं के मुख्य कारणों को समझना और उन्हें हटाना होगा जो कि समाज की पितृसत्तामक और पुरुष प्रभाव युक्त व्यवस्था है। जरुरत है कि हम महिलाओं के खिलाफ पुरानी सोच को बदले और संवैधानिक और कानूनी प्रावधानों में भी बदलाव लाये।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद प्रत्याशी शालिनी यादव ने कहा कि नारी शक्ति हमारे देश मे सदियों से पूज्यनीय रही है। हमारे मुखिया मा. अखिलेश यादव ने महिलाओं के लिए प्रसव हेतु एम्बुलेंस 102, कन्या विद्याधन, समाजवादी पेंशन, लैपटॉप इत्यादि जैसी योजनाए चलाई।
प्रदेश की महिलाएं घुटन भरी ज़िंदगी जीने को विवश है भाजपा सरकार में।

पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी ने कहा कि किसी भी पुरुष के आगे बढ़ने में उस घर की महिला का हाथ होता है उसी तर्ज पर अब पुरुषों को भी महिलाओं को राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने का संकल्प लेना होगा। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मा. मुलायम सिंह यादव जी एवं प्रदेश के लोकप्रिय यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री मा0 श्री अखिलेश यादव जी ने हमेशा महिलाओं को पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी देने के साथ ही उनके सशक्तिकरण व अस्मिता की रक्षा हेतु अनेकानेक जलकल्याणकारी योजनाएं लागू की।

महिलासभा की महानगर अध्यक्ष पूजा यादव ने कहा कि भारतीय समाज में महिलाओं को सम्मान देने के लिये माँ, बहन, पुत्री, पत्नी के रुप में महिला देवियो को पूजने की परंपरा है लेकिन इसका ये कतई मतलब नहीं कि केवल महिलाओं को पूजने भर से देश के विकास की जरुरत पूरी हो जायेगी। आज जरुरत है कि देश की आधी आबादी यानि महिलाओं का हर क्षेत्र में सशक्तिकरण किया जाए जो देश के विकास का आधार बनेंगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिलासभा जिलाध्यक्ष रेखा पाल, महानगर अध्यक्ष पूजा यादव, पूर्व सांसद प्रत्याशी शालिनी यादव,पूर्व राज्य मंत्री रीबू श्रीवास्तव,जिला महासचिव सुजाता यादव, महानगर महासचिव इवोन रेनू, महानगर उपाध्यक्ष पूजा सिंह, वरिस्ठ सपा नेत्री पुत्तुल यादव, प्रियांशु यादव, मीनाक्षी यादव, कमर जहाँ, सुमन यादव,पूर्व पार्षद नजमी सुल्तान, शशि यादव मीरा सेठ, आरती यादव, पार्वती कन्नौजिया, कंचन चौधरी, यास्मीन खान, ज्योति पाठक, शिल्पी खन्ना, नेहा मल्होत्रा, नीरू पाण्डेय, जानकी यादव, मीनाक्षी यादव समेत सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, जिला महासचिव आनंद मौर्या,पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, हरीश नारायण सिंह बग्गड़, महानगर उपाध्यक्ष ईरशाद अहमद, लोहियावाहिनी महानगर अध्यक्ष दीपचंद गुप्ता, युवजन सभा जिलाध्यक्ष किशन दीक्षित, अल्पसंख्यक सभा महानगर अध्यक्ष जावेद अंसारी, प्रदेश सचिव युवजन सभा समन यादव, सत्यनारायण यादव, कमलाकांत प्रजापति आदिलोग शामिल थें।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *