उत्तर प्रदेश देश लेटेस्ट न्यूज़ वाराणसी

नीता अंबानी BHU में पढ़ाएंगी पाठ?

वाराणसी- रिलायंस इंडस्ट्री की कार्यकारी निदेशक और रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी को विजिटिंग प्रोफेसर बनने का प्रस्ताव भेजा गया है। यह पहल BHU के महिला अध्यन व विकास केंद्र में प्रोफेसर बनने को लेकर गयी है। जानकारों की माने तो महिला उद्यमी होने के नाते प्रस्ताव भेजा गया है।

सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन कौशल किशोर मिश्रा ने बताया कि पूर्वांचल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में महिला उधमियों को इससे बढ़ावा मिलेगा। BHU में उनका व्याख्यान, कार्यशाला और प्रशिक्षण कार्यक्रम से महिलाओं को ऊर्जा मिलेगा। छात्र छात्राओं को शैक्षणिक अनुभवों के साथ उधमिता का भी ज्ञान प्राप्त हो सकेगा। महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा।

नीता अंबानी ने मुंबई विश्वविद्यालय से बीकॉम किया हैं। 2010 में सामाजिक कार्यों के लिए रिलायंस फाउंडेशन का गठन किया। 2014 में इंडस्ट्री की कार्यकारी निदेशक बनी। प्रोफेसर मिश्रा ने बताया उनकी ओर से अभी कोई जबाब नहीं आया हैं। मौखिक सहमति पहले मिली थी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *