उत्तर प्रदेश देश लेटेस्ट न्यूज़

MSP बंद करने का कोई सवाल ही नहीं, संशोधन के लिए तैयार -राजनाथ सिंह

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति बैठक 

लखनऊ- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति बैठक का आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आगाज हो गया । इसका शुभारंभ लखनऊ के सांसद तथा केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कृषि कानूनों को लेकर चल रहे आंदोलन पर कहा कि MSP बंद करने का कोई सवाल ही नहीं है। हम सभी किसान परिवार से हैं। मैं अपील करना चाहूंगा कि वे (किसान) जितनी बार कहेंगे उतनी बार वार्ता होगी। हम संशोधन करने को भी तैयार हैं। कहीं कोई कठिनाई आ रही है तो उसके लिए भी तैयार हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि गरीब परिवार में पैदा हुआ व्यक्ति उत्तर प्रदेश जैसे राज्य का अध्यक्ष है। यह भाजपा में ही हो सकता है। राजनीतिक जीवन में व्यक्ति का कद पद के कारण बड़ा नहीं होता है बल्कि उसकी कृत्यों के कारण बड़ा होता है। आप भाजपा कार्यकर्ता हैं तो देर हो सकती है, लेकिन अंधेर नहीं होगी। सारी राजनीतिक पार्टियों का विभाजन हुआ है, लेकिन भाजपा का एक बार भी विभाजन नहीं हुआ है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *