उत्तर प्रदेश क्राइम प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, 12 घायल, 3 गिरफ्तार

आगरा। चुनावी रंजिश खूनी रंजिश में बदल गई। दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले। इस घटना में करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्रीय लोगों ने इस घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। क्षेत्रीय लोगों ने इस घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घायलों को इलाज के लिए एसएन मेडिकल भेजा है।

पड़ोसी पर वोट न देने का आरोप लगाकर हुआ था झगड़ा

मामला थाना मलपुरा के गामरी गांव का है। बताया जा रहा है कि जयवीर उर्फ गुड्डा इस बार पहली बार चुनाव के मैदान में उतरा था, लेकिन हार गया। बीती रात पड़ोसी रघुवीर का सीजेएम कोर्ट से रिटायरमेंट होने पर दावत थी। इस दौरान जयवीर का उनसे विवाद हो गया। जयवीर ने उन लोगों द्वारा वोट न देने को अपनी हार का कारण बताया। उर गाली-गलौच कर दी। कुछ ही देर में वहां दोनों पक्ष के लोग आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान रघुवीर पक्ष के सचिन बलवीर और पंकज के काफी चोट आई हैं। दोनों पक्षों से करीब दस और लोग घायल हुए हैं।

इनमें से करीब 6 घायलों को एसएन मेडिकल भेजा गया है और बाकी को प्राथमिक उपचार दिया गया है। सीओ महेश कुमार के अनुसार सुखबीर, विष्णु व एक अन्य को मौके से गिरफ्तार किया गया है। आगे तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *