उत्तर प्रदेश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

घर में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल

महाराजगंज। जिले में रविवार को घरेलू गैस सिलेंडर फटने से एक परिवार के छह लोग बुरी तरह घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि घर के आसपास का इलाका गूंज उठा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनको गोरखपुर रैफर कर दिया गया। घटना जिले के फरेंदा की है। जहां धानी ढाला के पास एक रिहाईशी इलाके में अचानक गैस सिलेंडर फट गया। विस्फोट से घर की दीवारें टूट गई। तेज घमाका सुन पड़ोस के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सिलेंडर फटने से इलाके में दशहत का माहौल है।

सुबह नाश्ता बनाते समय हुआ विस्फोट

सुबह रसोई में रखे सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। उस समय घर की महिलाएं परिवार के लिए नाश्ता बना रहीं थीं। जबतक महिलाएं कुछ समझ पाती सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही तेज धमाका हुआ और हर तरफ धुआं-धुआं हो गया। धमाका इतना बड़ा था कि सिलेंडर फट के दो टुकड़े हो गया।

घायलों को गोरखपुर रेफर किया गया

हादसे में घर के बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें जमील अहमद, जावेद आलम, इमराना खातून, निसार अहमद, अलमास व फातिमा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा गया। जहां हालत नाजुक होने पर घायलों को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *