उत्तर प्रदेश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़ वाराणसी

पूर्वांचल महिला व्यापार शाखा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

वाराणसी। वाराणसी व्यापार मंडल की पूर्वांचल महिला व्यापार शाखा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह पराड़कर भवन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि दयाशंकर मिश्र दयालु वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, मुख्य संरक्षक विजय प्रकाश जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश निरंकारी ,जिलाध्यक्ष नन्हे जायसवाल ,जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ,पूर्वांचल प्रभारी कविंद्र जयसवाल की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाया गया।

इस अवसर पर वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने पूर्वांचल महिला मंडल को बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा की महिलाओं को सुख दुख में मदद पहुंचाने के उद्देश्य से वाराणसी व्यापार मंडल सदा रहता आगे है उसी के उपलक्ष में विगत में महिला मंडल और आज पूर्वांचल महिला मंडल का गठन किया गया है ,जो पूरे पूर्वांचल में महिला हितों की आवाज बुलंद करेगा।

पूर्वांचल कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री दयाशंकर दयालु जी ने महिलाओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा विकास के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी से कोई इनकार नहीं कर सकता। चाहे वह व्यापार हो, या समाज सेवा हो और आज व्यापारिक संगठनों में भी महिलाओं ने अपने दायित्यों और दूरदर्शिता से अपने आप को साबित किया है। पूर्वांचल कल्याण बोर्ड अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए संगठन के साथ अपने तालमेल बनाए रखेगा। अन्य वक्ताओं ने भी बोलते हुए महिला मंडल की नई टीम को शुभकामनाएं दी।

पूर्वांचल महिला मंडल की नई टीम में डॉ नीलिमा चौबे संरक्षक, श्रीमती सविता सिंह अध्यक्ष, श्रीमती मीना मुखर्जी उपाध्यक्ष, श्रीमती सोनल द्विवेदी महामंत्री, वंदना सेठ उपाध्यक्ष, सविता विश्वकर्मा उपाध्यक्ष, रजनी देसाई कोषाध्यक्ष ,उमा संगठन मंत्री, शिखा गुप्ता संगठन मंत्री संगीता संगठन मंत्री ,ज्योतिका द्विवेदी संगठन मंत्री, श्वेता बिंद मीडिया प्रभारी, रजनी जयसवाल मीडिया प्रभारी , प्रज्ञा मिश्रा , गुड़िया केसरी मंत्री ,प्रीति चौरसिया प्रचार मंत्री, संगीता चौबे प्रचार मंत्री, शबाना जी कार्यकारिणी सदस्य ,रेनू साहनी प्रचार मंत्री, तथा चंदा गुप्ता को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया| मंच संचालन मनीष गुप्ता द्वारा किया गया|

इस अवसर पर वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, मुख्य संरक्षक विजय प्रकाश जयसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश निरंकारी, पूर्वांचल प्रभारी रविंद्र जयसवाल , उपाध्यक्ष प्रभाकर सिंह ,कोषाध्यक्ष शिवप्रकाश जयसवाल ,जिला अध्यक्ष नन्हे जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, युवा अध्यक्ष जय निहलानी, उपभोक्ता मंच अध्यक्ष राजीव वर्मा, अरविंद जयसवाल दीप्तिमान , अचल मौर्य ,शाहिद कुरेशी धर्मेंद्र सिंह, आनंद ,जय प्रकाश राजभर ,विकास गुप्ता, रितेश, सत्य प्रकाश, दिलीप सिंह, आशीष शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित थे|

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *