उत्तर प्रदेश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़ वाराणसी

बीजेपी कर रही पिछड़ों का शोषण और अपमान नंदलाल विश्वकर्मा

वाराणसी। ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा एवं कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नंद लाल विश्वकर्मा ने आज स्थानीय पत्रकार भवन में पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा बीजेपी पिछड़ों को धोखा देकर उनका शोषण और अपमान कर रही है कांग्रेस शोषित वंचित पिछड़ों के साथ ही हर वर्ग के लोगों को सम्मान एवं भागीदारी देकर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत कर रही है।पार्टी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जन मुद्दों पर सीधा संघर्ष कर रही है।

कांग्रेस पार्टी प्रदेश की आगामी विधानसभा चुनाव में जनता को सशक्त राजनैतिक विकल्प देकर सरकार बनाएंगी। उन्होंने कहा इस सरकार ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के बजाय नौकरियों को ठेके पर देकर बेरोजगार नवयुवकों को धोखा दिया है। सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है, जिसके चलते देश में करोड़ों नौजवान बेरोजगार है,महिलाएं असुरक्षित हैं, किसान बदहाल है,कानून व्यवस्था बदतर और महंगाई चरम पर है,रोजगार और व्यापार पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है।सरकार सिर्फ झूठे वादे और घोषणा करके जनता को धोखा दे रही है।सरकार हर मोर्चे पर फेल है।उन्होंने कहा देश में जब से कांग्रेस की सरकार नहीं है- महंगाई और बेरोजगारी की समस्या बढ़ी है। सरकार की नाकामी के खिलाफ पार्टी लगातार आंदोलन चला रही है। कांग्रेस की ओर जनता उम्मीद की निगाह से देख रही है। पार्टी की प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी के निर्देश पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए सृजन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत न्याय पंचायत स्तर पर संगठन के ढांचा को मजबूत किया जा रहा है। प्रेस वार्ता में उपस्थित लोगों में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा प्रदेश सचिव श्रीकांत विश्वकर्मा डॉ प्रमोद कुमार विश्वकर्मा चंद्रशेखर विश्वकर्मा सहित सुरेश विश्वकर्मा महेंद्र विश्वकर्मा भैरव विश्वकर्मा रमेश विश्वकर्मा आदि लोग थे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *