उत्तर प्रदेश क्राइम प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

107 मौतों का जिम्मेदार ऋषि शर्मा बुलंदशहर से गिरफ्तार

अलीगढ़। जिले में शराब से हुईं 107 मौतों का मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा 10 दिन बाद बुलंदशहर बॉर्डर से दबोच लिया गया। 28 मई को अलीगढ़ में शराब के सेवन से मौतें शुरू हुई थीं। तब से ऋषि शर्मा फरार चल रहा था। इस प्रकरण में 50 हजार के इनामी विपिन यादव, 25 हजार के इनामी मुनीश शर्मा और नीरज चौधरी को पहले ही पकड़ा जा चुका है। नीरज चौधरी RLD नेता अनिल चौधरी का साला है। ऋषि और नीरज अपने राजनीतिक रसूख के चलते जहरीली शराब बनाकर बाजार में बेचते थे। ऋषि शर्मा के दो भाइयों, पत्नी, बेटा और भांजे भी गिरफ्तार हो चुके हैं। अब तक कुल 17 मामलों में 61 लोग पकड़े गए हैं।

छह राज्यों में दबिश दी, पकड़ा गया बुलंदशहर बॉर्डर से मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा को पकड़ने के लिए अलीगढ़ पुलिस की टीमों ने 6 राज्यों में दबिश दी थी। 500 से ज्यादा नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली गई। 100 से ज्यादा रिश्तेदारों को यहां रेकी की गई। 100 से ज्यादा मुखबिर एक्टिवेट किए गए। देर रात उसकी अलीगढ़-बुलंदशहर बॉर्डर पर मौजूदगी की सटीक सूचना मिली। वह स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार था। उसकी गाड़ी से (UP81 BT 2169) से 540 खाली पव्वे देशी शराब, 279 ढक्कन लाल रंग, 75 ढक्कन महरूम रंग के, 667 ढक्कन सील, 240 रैपर जिनपर गुड ईवनिंग देशी शराब, 500 बार कोड बरामद हुए हैं।

संपत्ति कुर्क करने की थी तैयारी

ऋषि शर्मा की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी पुलिस ने कर ली थी। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा था कि अगर ऋषि शर्मा जल्द हाजिर नहीं हुआ तो उसकी संपत्ति की कुर्की करने की भी प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।

शनिवार को ढहाई गई थी चाहरदीवार

इससे पहले शनिवार को ऋषि के एक फार्म हाउस और होटल की चारदीवारी को ध्वस्त किया गया। प्रशासन ऋषि की संपत्तियों की जांच कर रही है। एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने बताया कि जो भी सरकारी संपत्ति मिलती है उसको मुक्त कराएंगे। इनकी जितनी भी संपत्ति है, इनकी जो रिकॉर्ड तहसीलदार स्तर से डीएम साहब को भेजा गया है। इस आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है कि इनके पास अन्य नामों से भी संपत्तियां होंगी। जो कम से कम 40 से 50 करोड़ से कम नहीं हैं।

अब तक 17 केस हुए और 40 लोग गिरफ्तार

शराब प्रकरण में अब तक जनपद के थानों में अब तक कुल 17 केस दर्ज किए गए हैं। इनमें 61 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। एसएसपी के अनुसार अब आरोपियों की 5 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त की जा चुकी है। 100 करोड़ की अवैध संपत्ति चिन्हित की गई है।

200 से अधिक ठिकानों पर दबिश दी गई। इन अभियुक्तों के बयान व निशानदेही के आधार पर भारी मात्रा में मिलावटी शराब बरामद की गई है। इसमें 7476 लीटर अवैध शराब, 5723 नकली ढक्कन बरामद, 3200 से अधिक रैपर बरामद, 5410 QR कोड बरामद, 1 हजार लीटर से अधिक स्प्रिट बरामद, 150 से अधिक अवैध शराब की पेटी, पैकिंग कार्टून सहित सदिंग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। 3 चार पहिया वाहन सीज किए गए हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *