उत्तर प्रदेश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

नदियों के किनारे शव दफनाने पर रोक

प्रयागराज। नदियों के किनारे घाटों पर शव न दफन किए जाएं इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। क्षेत्रीय लोगों को बताया जाएगा कि बाढ़ में यही शव नदी में बह जाएंगे तो प्रदूषण फैलेगा। यह बातें प्रयागराज के प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। मंत्री प्रयागराज में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जाने वाले प्रयासों की समीक्षा के लिए आए थे। यहां पर वैक्सीनेशन केंद्र व आईट्रिपलसी कंट्रोल रूम का निरीक्षण के बाद मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की।

गंगा किनारे बड़ी संख्या में शव दफनाए जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि इसके बारे में जानकारी मिली। इसकी रोकथाम के लिए जिला प्रशासन प्रयास कर रहा है। लोगों में जागरूकता फैलाने का काम मीडिया को भी करना चाहिए। मंत्री ने इसके लिए मीडिया का सहयोग मांगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन और नीति आयोग के मानक के अनुसार संक्रमण में पॉजिटिव मिलने वालों की दर अगर पांच से कम होती है तो यह बहुत अच्छा संकेत रहता है। मंत्री ने खुशी जाहिर की कि प्रयागराज में यह दर इस वक्त एक फीसदी से कम हो गई है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *