देश लेटेस्ट न्यूज़ सेहत

दिल्ली में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू

दिल्ली- कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। यहां की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा। दिल्ली में बीते 4 दिनों से 3500 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

बीते 24 घंटे में 96,563 नए मरीज मिले, 50,095 ठीक हुए और 445 ने जान गंवाई। इसके साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 7.84 लाख हो गई है। इनमें बीते छह दिन से 30,000 से ज्यादा की बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में अनुमान है कि आज यह 8 लाख के पार हो सकता है।

अब तक 1.27 करोड़ संक्रमित
देश में अब तक करीब 1.27 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.17 करोड़ ठीक हुए हैं और 1.65 लाख ने जान गंवाई है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *