उत्तर प्रदेश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़ वाराणसी

यूपी में मानसून की दस्तक-प्रदेश के 23 जिलों में अलर्ट अगले तीन दिन रहेगा ऐसा ही मौसम

प्रदेश। उत्तर प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून को आए तीन दिन से ज्यादा का समय हो गया है। यूपी की राजधानी लखनऊ समेत 23 जिलों में लगातार बरसात हो रही है। जिसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। गुरुवार को तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह सामान्य से 5.6 डिग्री कम रहा बता दें, मौसम विभाग ने पहले ही शुक्रवार को राजधानी में बारिश की संभावनाएं जताई थी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिन तक मानसून सक्रीय रहेगा।

इस दौरान बादलों की आवाजाही जारी

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। रुक-रुक कर बरसात होती रहेगी। बीते तीनों दिनों की बरसात के कारण गर्मी में काफी कमी आएगी। यूपी के कुछ क्षेत्रों में घने बादल तो आए, लेकिन हल्की बूंदाबांदी करके ही चले गए। इस दौरान चली तेज हवा के कारण मौसम काफी सुहाना हो गया है। वहीं, गुरुवार को तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह सामान्य से 5.6 डिग्री कम रहा है।

23 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 23 जिलों में हवाएं चलेंगी। बिजली और बरसात होने की संभावना है। प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर नगर, कानपुर देहात में बारिश हो रही है। इसके अलावा फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, औरैया कन्नौज, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, मुजफ्फरनगर और बिजनौर के जिलों में भारी बरसात होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। कुछ जिलों में सुबह से ही बरसात शुरू हो गई है।

मेरठ में अगले 7 घंटों में हो सकती है हल्की बारिश

मेरठ जिले में शुक्रवार को आगामी 7 घंटों में हल्की बारिश की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है। शहर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवा चल रही है। इसके कारण मौसम सुहाना है। गुरुवार को हुई बारिश के कारण आज भी लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार यह बारिश सब्जियों और खेती के लिए बहुत अच्छी है। रुक-रुक कर बारिश हो रही है इसकी वजह से वॉटर रिचार्ज हो रहा है जो खेती के लिए अच्छा है। बता दें, गुरुवार को भी तेज बारिश हुई थी।

मुरादाबाद, बरेली व कानपुर में भी बारिश

उधर, मुरादाबाद में सुबह 5:30 बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई। वहीं, बरेली में आठ बजे से तेज बारिश शुरू हुई, जो 8:30 तक धीमी हो गई। बता दें, बरेली में गुरुवार की पूरी रात हल्की-हल्की बूंदाबांदी होती रही है। आसमान में बदल छाए हुए हैं। कानपुर में हल्की बारिश हो रही है।

वाराणसी में बारिश से मौसम सुहाना, 20 जून तक फिर होगी बारिश

बीते दिन गुरुवार (17 जून) सुबह से देर रात तक हुई झमाझम बारिश के बाद शुक्रवार की सुबह मौसम सामान्य रहा। आसमान में बादल छाए हुए हैं और गर्मी से राहत है। तापमान गुरुवार की तुलना में 2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस हो गया। हवा 3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बह रही है और आर्दता 86 प्रतिशत है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि फिलहाल 20 जून तक अच्छी बारिश के आसार हैं। धान की नर्सरी और खेत तैयार करने के लिए यह उपयुक्त समय है। मौसमी सब्जियों को भी गुरुवार की बारिश से फायदा होगा।

मानसून आने के बाद सबसे ज्यादा बहराइच में हुई बरसात, दूसरे पर गोरखपुर

  • लखनऊ :85.3 मिली
  • गोरखपुर : 227 मिली
  • बनारस : 194 मिली
  • मेरठ : 129 मिली
  • बहराइच :246 मिली
  • बरेली :152 मिली
  • सुल्तानपुर : 182 मिली
  • झांसी : 42 मिली
  • इलाहाबाद : 162 मिली
  • कितना सक्रिय हैं मानसून-  मौसम विभाग के अनुसार, अनुमानित मानसून से ज्यादा सक्रिय हैं। समान्यता जो मानसून का अनुमान लगाया था, उससे ज्यादा असर दिखाई दे रहा है। नेपाल से सटे इलाकों में ज्यादा बरसात हो रही हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *