उत्तर प्रदेश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

PGI में गृहमंत्री शाह ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह का जाना हालचाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को देखने के लिए गृह मंत्री अमित शाह PGI पहुंचे। यहां उन्होंने डॉक्टर्स से कल्याण सिंह का हालचाल पूछा। करीब 10 मिनट तक वह हॉस्पिटल में रहे। कल्याण सिंह पिछले 21 जून से बीमार चल रहे हैं।

पहले उन्हें लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती करवाया गया था। जांच के दौरान उनमें अनियंत्रित ब्लड शुगर, एक्यूट बैक्टीरियल इंफेक्शन की शिकायत पाई गई। साथ ही मस्तिष्क के सीटी स्कैन में खून का थक्का पाया गया। इसके अलावा माइनर हार्ट अटैक के भी लक्षण थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद उन्हें उसी दिन पीजीआई में शिफ्ट किया गया था।

PGI के 5 विभागों के 7 डॉक्टर कर रहे इलाज

SGPGI के मुताबिक, कल्याण सिंह के इलाज के लिए नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, न्यूरो ऑटोलॉजी के विशेषज्ञों का एक पैनल बनाया गया है। इसमें डॉ. बनानी पोद्दार, डॉ. अफजल अजीम, डॉ. नारायन प्रसाद, डॉ. सुनील प्रधान, डॉ. पालीवाल, डॉ. ईश भाटिया, डॉ. अमित केसरी हैं। यह पैनल कल्याण सिंह की जांच और इलाज कर रहा है।

खुद पीएम भी ले चुके हैं हेल्थ अपडेट

प्रधानमंत्री मोदी, कल्याण सिंह के पारिवारिक सदस्यों को फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले चुके हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से भी उन्होंने अस्पताल में भर्ती कल्याण सिंह के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की थी। यहां तक कि उन्होंने यूपी सीएम को कल्याण सिंह के बेहतर इलाज व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए थे।

कब कौन कल्याण सिंह से मिलने पहुंचा

  • 22 जुलाई: विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित।
  • 21 व 4 जुलाई: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।
  • 20 जुलाई: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल।
  • 4, 6 व 18 जुलाई: सीएम योगी आदित्यनाथ।
  • 8 जुलाई: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।

ये केंद्रीय मंत्री भी मिलने गए

  • 11 जुलाई: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग व जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल।
  • 12 जुलाई: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी।
  • 12 जुलाई: चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना।
  • 13 जुलाई: प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व आबकारी मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *