पूर्वांचल वाराणसी

मिशन-2022: कांग्रेस ने वाराणसी में उतारी जुझारू अधिवक्ताओं की फौज

वाराणसी। HBCNews.in

अशोक कुमार सिंह बने विधि विभाग के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते जातीय सामंज्य बनाते हुऐ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की। जिसमें पूर्वंचल के अधिवक्ताओं में खास पहचान रखने वाले वाराणसी के धौरहरा निवासी अशोक कुमार सिंह (एड) को कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग का वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया।

यह भी पढ़ें: ‘डीएम साहब मैं तेजस्वी यादव बोल रहा हूं’ सुनते ही उड़े जिलाधिकारी के होश

इसके अलावा विरेन्दर कुमार प्रजापति को प्रदेश महासचिव व सैयद अशफाक हुसैन (शान) को मण्डल अध्यक्ष, अजीत कुमार मद्धेशिय, इकबाल अहमद, अनिल कुमार सिंह व मंजू राय को प्रदेश सचिव और दलित चेहरा घोषित किया। बनारस बार के उपाध्यक्ष अशोक कुमार को जिला अध्यक्ष तो वहीं राजेश कुमार गुप्ता को महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

यह भी पढ़ें: श्रीलंका क्रिकेट विवादों में, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के दौरान महिला अधिकारी के साथ पकड़ा गया खिलाड़ी

उक्त पदाधिकारियो को घोषित किये जाने पर पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व मंत्री व विधायक अजय राय, महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल, फसाहत हुसैन बाबू, शहाबुद्दीन लोदी, प्रजानाथ शर्मा, हसन मेहंदी कब्बन, जितेंद्र सेठ, अजय सिंह, शिवजी, आशिष सिंह समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुऐ बधाई दी और संगठन निर्माण के लिए हौसला बढ़ाया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *