उत्तर प्रदेश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

यमुना नदी में मिला विवाहिता का शव

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया में एक सप्ताह बाद यमुना नदी में एक लापता विवाहिता का शव मिला है। उसके पति से पूछताछ के बाद शव को बरामद किया गया है। पुलिस अब इस पूरे मामले में दोषी लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है।

मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न को माना हत्या की वजह

23 मई को अनंतराम चौकी के दहियापुर गांव निवासी शिवम राजपूत ने अपनी पत्नी कपूरी देवी के लापता होने की रिपोर्ट अजीतमल कोतवाली में दर्ज कराई थी। लेकिन कपूरी देवी के मायके पक्ष के लोग कपूरी की लापता होने की घटना से संतुष्ट नहीं थे। उनका आरोप था कि ससुरालियों ने दहेज उत्पीड़न के चलते उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया है। जिसके चलते 24 मई को अजीतमल कोतवाली में सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष पहुंचे थे। उन्होंने कोतवाली को घेर कर परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की थी।

सास, देवर समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज

मामला को बढ़ता देख देर शाम पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद कानपुर देहात के अमराहट थाना के अंतर्गत महटोली निवासी भूप सिंह की तहरीर पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या केस में सास, देवर समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। जिसके बाद मामले की जांच क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार को सौंपी गई थी। पुलिस के सामने महिला के पति ने उगले राज पुलिस द्वारा कपूरी के पति एवं उसकी सास को कोतवाली लाकर पूछताछ की जा रही थी लेकिन घटना का सच सामने नहीं आ रहा था।

पति की निशानदेही पर महिला के कपड़े बरामद

27 जून को पुलिस ने गांव के समीप नहर में भी कपूरी के शव की तलाश की थी लेकिन सफलता नहीं मिली थी। क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रामसहाय की पुलिस टीम ने शिवम से सख्ती के साथ पूछताछ की। जिसके बाद उसने घटना को लेकर सच उगल दिया। गुरुवार को सुबह पुलिस टीम ने यमुना नदी के सिकरोड़ी घाट से शिवम की निशानदेही पर कपूरी देवी के अस्थि पंजर व कपड़े बरामद किए।

शिवम ने लाश को यमुना में फेंका था

घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कोतवाली क्षेत्र के दहियापुर गांव से कपूरी देवी नाम की विवाहिता बीते एक सप्ताह से लापता थी। इसके संबंध में कोतवाली अजीतमल में मुकदमा दर्ज किया गया था।

गुरुवार को कपूरी देवी के पति शिवम से मिली जानकारी के अनुसार उसके शव को यमुना नदी से बरामद कर लिया गया है। शिवम ने बताया कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद अन्य लोगों की मदद से उसने शव को यमुना नदी में फेंक दिया था। दोषी लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *