उत्तर प्रदेश क्राइम लेटेस्ट न्यूज़

कमरे में कुंडे से लटका मिला युवती का शव

मेरठ। जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव बुधवार की रात फांसी के फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने महिला के ससुरालीजनों पर दहेज की खातिर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। अभी इसकी जानकारी नहीं है कि ससुरालीजन दहेज में क्या डिमांड कर रहे थे। महिला की यह दूसरी शादी थी।

मेरठ के कुंडा पिननाई निवासी अनीता (30 साल) की शादी 5 फरवरी 2021 को हुमायूंपुर निवासी कालिया से हुई थी। अनीता के पिता गजराज का आरोप है कि अनीता का पहले पति से तलाक हो गया था। वहां ससुराल में शारीरिक शोषण किया जाता था। इसके बाद 1 साल पहले ही अनीता की दूसरी शादी की थी। कालिया की भी ये दूसरी शादी थी। लेकिन यहां भी अनीता के साथ मारपीट, मानसिक व शारीरिक शोषण किया जाता। और दहेज की मांग की जाती है। बुधवार रात अनीता का शव उसके कमरे में लगे पंखे के कुंडे में लटका मिला। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

15 माह में मिली मौत

अनिता के पिता गजराज सिंह ने बताया कि उसकी बेटी की शादी लगभग 5 फरवरी 2020 को हिमायू पुर निवासी कालिया से हुई थी। जब शादी हो गई उसके बाद वह लगातार दहेज की मांग करने लगा। और दहेज की मांग पूरी ना होने पर उन्होंने उसकी बेटी की हत्या कर दी। अनीता और उसके पति कालिया की इस शादी से पूर्व भी दोनों की अलग-अलग स्थानों पर शादी हो चुकी है। कालिया की पहली पत्नी की 9 वर्ष पूर्व बीमारी से मर चुकी है।

इंस्पेक्टर बोले- जांच जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

इंस्पेक्टर हस्तिनापुर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता का शव कमरे में लगे पंखे के कुंडे में लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *