उत्तर प्रदेश क्राइम प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

थाने में चोरी की शिकायत करने पर दबंग ने युवक को मारी गोली

आगरा। जिले के थाना अछनेरा के मंगूरा गांव में चोरी की नीयत से घर में घुसे व्यक्ति ने थाने में शिकायत करने पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में गांव के ही एक युवक की कमर में गोली लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

तमंचा लेकर घर में घुसने का प्रयास

तहरीर के अनुसार रविवार रात 9: 15 बजे बजे मंगूरा गांव का राजू गांव के ही चरन सिंह के घर में तमंचा लेकर घुसने का प्रयास कर रहा था। लोगों ने छत पर देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद राजू वहां से भाग खड़ा हुआ। इस संबंध में चरन सिंह ने रात को थाने में राजू के खिलाफ तहरीर दे दी थी। आरोप है कि सोमवार सुबह चरन सिंह और गांव का धर्मेंद्र खेतों पर जा रहे थे। वहां पर आरोपी राजू अपने साथी ओमवीर, कौशन और मुनिया के साथ आ गया। उसने चरन सिंह और धर्मेंद्र को घेर लिया। उनको धमकाते हुए कहा कि तुम्हारी थाने में रिपोर्ट कराने की हिम्मत कैसे हुई और जान से मारने की धमकी दी।

फायरिंग करते हुए भाग गया आरोपी

दबंगों से बचने के लिए चरन सिंह और धर्मेंद्र ने शोर मचाया और भागने का प्रयास किया। तभी आरोपी राजू ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली धर्मेंद्र की कमर में लगी। इसके बाद सभी आरोपी वहां से फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। इंस्पेक्टर अछनेरा उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि घायल धर्मेंद्र के भाई देवेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। चारों नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *