उत्तर प्रदेश क्राइम लेटेस्ट न्यूज़

दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को लाठी-डंडों से पीटा, 1 की मौत, 9 घायल

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार रात चुनावी रंजिश के चलते दबंगों ने एक परिवार पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में एक महिला समेत 9 लोग घायल हो गए। जबकि सोमवार को एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि बीते शुक्रवार को हुए विवाद के बाद दबंगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई थी। लेकिन पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की। इससे दबंगों का हौसला बढ़ गया। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस

सरधना थाना क्षेत्र के बपारसी गांव निवासी अजित का आरोप है कि गांव निवासी निरंजन पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश रखते हैं। रविवार रात निरंजन अपने कई साथियों के साथ अजित के घर आ धमका। उसने परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें सुरेंद्र रोहित, पप्पू, धर्मवती, कमलेश और तेजवीर समेत 10 लोग हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस करीब आधे घंटे बाद पहुंची। तब तक आरोपी फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।

पुलिस बोली- कर रहे कार्रवाई

घायलों में सुरेंद्र पुत्र घनश्याम की सोमवार को अस्पताल में मौत हो गई। परिवार के लोगों का कहना है कि शुक्रवार को भी आरोपियों ने हमला किया था। 3 दिन से थाने में कई बार पुलिस को कॉल की, तहरीर भी दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। यदि पुलिस पहले ही आरोपियों पर कार्रवाई करती तो रविवार को आरोपी घर में घुसकर हमला नहीं करते। एसओ सरधना समर बहादुर सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *