उत्तर प्रदेश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

SP से पूर्व मंत्री महबूब के भतीजे और BJP प्रत्याशी में है कड़ी टक्कर, ब्लॉक के सामने हाईवे पर फायरिंग, लाठीचार्ज

अमरोहा। जिले में ब्लाॅक प्रमुख के लिए हो रहे मतदान के दौरान बवाल हो गया। मामला जिले के जोया ब्लाॅक का है। यहां प्रमुख पद पर पूर्व मंत्री और अमरोहा के विधायक महबूब अली के भतीजे व BJP के कुशल कुमार में कड़ी टक्कर है।

दोपहर 12:30 पर यहां एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए सपा और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। ब्लॉक के सामने से गुजर रहे हाईवे पर फायरिंग भी हुई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। डीएम- एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है।

महबूब का गढ़ माना जाता है ये इलाका

जाेया और डिडौली एरिया को समाजवादी पार्टी से अमरोहा के विधायक और पूर्व मंत्री महबूब अली का गढ़ माना जाता है। यहां प्रमुख पद के लिए महबूब के भतीजे जुल्फिकार अली मैदान में हैं। भाजपा ने यहां से कुशल कुमार को उतारा है। दोनो के बीच कांटे की टक्कर है। हालात को देखते हुए पहले से ही यहां अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया था।

फ्लाईओवर से दिनदहाड़े फायरिंग, सहमे लोग

जोया में ब्लॉक के ठीक सामने से हाईवे गुजर रहा है। यहां फ्लाईओवर ब्लॉक के ठीक सामने है। दोपहर में साढ़े 12 बजे इसी फ्लाईओवर से करीब 5 राउंड फायर किए गए है। इससे पुलिस में खलबली मच गई। हाईवे से गुजर रहे लोगों में भी इससे दहशत फैल गई।

SP-BJP कार्यकर्ताओं में मारपीट

जोया में ब्लॉक के ठीक सामने सपा और भाजपा समर्थकों व कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई। बात बढ़ती देख पुलिस ने यहां लाठीचार्ज किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के समर्थकों को मौके से खदेड़ दिया है। दरअसल दोनों पक्ष एक दूसरे पर बेईमानी करने का आरोप लगा रहे थे। BJP समर्थकों का कहना था कि सपा के मेंबरों को बगैर जांच के अंदर वोटिंग को भेजा जा रहा है। वहीं सपा वाले मेंरों को वोटिंग से रोके जाने का आरोप लगा रहे थे।

डीएम – एसपी मौके पर

डीएम बाल कृष्ण त्रिपाठी और एसपी पूनम मौके पर हैं। दोनों अधिकारी पूरे मामले की छानबीन में जुटे हैं। एसपी को सीयूजी उनके पीआरओ ने रिसीव किया। पीआरओ ने बताया कि फायरिंग की सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसपी अभी भीड़ में हैं। छानबीन के बाद ही बता सकेंगे कि वास्तव में हुआ क्या था।

कमिश्नर ने ली अफसरों से जानकारी

जोया ब्लॉक में फायरिंग और मारपीट की सूचना के बाद मुरादाबाद के कमिश्नर आन्ज्नेय कुमार सिंह ने अमरोहा के डीएम – एसपी से घटना के बारे में जानकारी ली है। कमिश्नर ने बताया कि पूरी घटना के बारे में डीएम – एसपी से पूछा गया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *