उत्तर प्रदेश क्राइम प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी की गोली मारकर की हत्या

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस वक्त अंजाम दी गई, जब व्यापारी अपनी आढ़त पर जा रहा था। हत्या करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। व्यापारी की आज सगाई होनी थी। घर पर शादी की तैयारियां मातम में बदल गई हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। अभी हत्या के कारणों का खुलासा भी नहीं हो सका है।

चलती बाइक से गिरा युवक

सिरसागंज थाना क्षेत्र के रामकुंआ अरांव रोड निवासी पवन सब्जी कारोबारी था। रविवार सुबह चार बजे वह अपनी आढ़त (दुकान) पर बाइक से जा रहा था। तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही युवक बाइक से नीचे गिर गया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में आढ़तिया को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पुलिस ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

आज सगाई होनी थी

परिजनों ने बताया कि आज पवन की सगाई होनी थी। घर में सगाई की तैयारियां चल रही थीं। हलवाई लगे थे तो रिश्तेदार भी घर में आ चुके थे। घर में खुशी का माहौल था कि तभी पवन की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनोंं को पवन की मौत पर भरोसा नहीं हो रहा था। इस मामले में इंस्पेक्टर गिरीश चन्द्र गौतम सिरसागंज का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *