क्राइम लेटेस्ट न्यूज़

कई लोगों से था पत्नी का संबंध, गड़ासे से गर्दन-हाथ-पैर काटकर अलग अलग फेंका

वाराणसी के चौबेपुर में अवैध संबंधों के शक में दिल दहलाने वाली घटना हुई है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है। गड़ासे से पत्नी का गला, पैर और हाथ काटकर शव को घर से दूर पेड़ और पत्तलों के ढेर के पास फेंक आया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल शरीर के कुछ अंग ही मिल सके हैं।

चौबेपुर क्षेत्र के चांदपुर मुस्तफाबाद गांव निवाली राजेंद्र कुमार सोनकर उर्फ गुड्डन (50) ने पुलिस को बताया कि उसको तीन बेटी और दो बेटे हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। दोनों बेटे साहिल व गणेश पूना में रहते हैं। एक बेटी सुषमा घर पर ही रहती है। राजेंद्र ने बताया कि मेरी पत्नी आशा का कई लोगों से अवैध सम्बन्ध था। मना करने पर भी नहीं मान रही थी। 11 दिसंबर की रात गड़ासे से पहले गर्दन फिर हाथ और पैर काट कर अलग-अलग कर दिया। इसके बाद शरीर के ‌टुकड़ों को गांव के बाहर पत्तलों व बबूल के पेड़ के नीचे फेंक दिया।

घर पर रहने वाली बेटी सुषमा ने मां के बारे में पूछा और चार दिन तक परेशान रही। इसके बाद सुषमा ने आसपास के लोगों को मां के गायब होने की जानकारी दी। तब मामला चर्चा में आया। पति पत्नी में आये दिन हो रहे विवाद के बाद पुलिस को शक हुआ तो पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इसके बाद खुद राजेंद्र ने पूरी कहानी सुना दी। उसकी बातें सुनते ही लोग चौंक गए। पुलिस को मौके से केवल कुछ अंग मिले हैं। शेष अंगों को खोजा जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मार्तंड सिंह, क्षेत्राधिकारी पिंडरा अभिषेक पाण्डेय भी पहुंचे। चौबेपुर थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने बताया कि बेटे साहिल की तहरीर पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *