उत्तर प्रदेश क्राइम प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

पानी को लेकर दो पक्षों जमकर चलें लाठी-डंडे, 12 घायल

सहारनपुर। जिले के थाना देवबंद के खजूरी गांव में पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर मारपीट हुई और गोलियां चल गई। जिसमें एक महिला सहित 12लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पीड़ित पक्ष इसे प्रधान चुनाव का बदला मान रहा है।

पानी को लेकर विवाद

गुरुवार देर शाम को यशपाल और ऋषिपाल पक्ष के बीच पानी को लेकर लाठी-डंडों के बाद धारदार हथियार के बाद गोलिया चलने लगी। जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। संघर्ष में एक पक्ष की ओर से मुकेश, ऋषिपाल, राकेश, मछला व पुष्पेंद्र सहित 6 लोग घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से यशपाल, गुलशन, रामवीर, राजसिंह, विक्रांत और अजय घायल हो गए। ऋषिपाल के बेटे पुष्पेंद्र (35) की बाजू में गोली लगी।

जिसके बाद ऋषिपाल, मछला और पुष्पेंद्र को देवबंद सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल सहारनपुर रेफर कर दिया। ऋषिपाल पक्ष का आरोप है कि भायला चौकी इंचार्ज संजीव कुमार दूसरे पक्ष से मिला हुआ है। उन्होंने ऋषिपाल और मछला का मेडिकल और रेफर स्लिप भी छीन ली। जिस कारण वह दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती नहीं करा पाए।

तमंचा लेकर घर पर बोला धावा

पीड़ित पुष्पेंद्र ने बताया कि गुरुवार सुबह को यशपाल के घर से मोटर का पानी सड़क पर बहकर पड़ोसी ऋषिपाल के घर के आगे जमा हो गया था। उसने यशपाल के घर जाकर मोटर बंद करने को कहा। जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। सुबह को मामला दब गया था। आरोप है कि शाम को यशपाल की तरफ से 6 लोग तमंचा और लाठी-डंडों के साथ ऋषिपाल के घर पर हमला बोल दिया। उन्होंने औरतों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। भीड़ से किसी ने गोली के तीन राउंड फायर कर दिए।

हालांकि किसी को गोली सीधे नहीं लगी। एक गोली पुष्पेंद्र की बाजू को छूकर निकल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी देवबंद सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि दूसरे पक्ष से रामवीर (42) पुत्र ईसम सिंह व संचित (17) पुत्र राजसिंह को हल्की चोटें आई है। जिसके चलते जिला अस्पताल में भर्ती है।

पीड़ित बता रहे चुनावी रंजिश

घायल पुष्पेंद्र के भाई विशाल ने बताया कि मौजूदा प्रधान को उन्होंने वोट नहीं दिया था। जबकि दूसरे पक्ष ने वोट दिया था। ऐसे में मौजूदा प्रधान दबंग है और उसने दोनों परिवारों को आपस में लड़वा दिया। विशाल का आरोप है कि मौजूदा प्रधान लगातार उनकों वोट न देने के लिए धमका रहा था।
जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

सीओ रजनीश उपाध्याय ने बताया कि गोली का मामला संदिग्ध लग रहा है। जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *