लेटेस्ट न्यूज़ विदेश

महिला ने ऑनलाइन स्पर्म आर्डर कर बच्चा पैदा किया, जानें फिर क्या हुआ

विदेश। इंग्लैंड में महिला की एक अनोखी प्रेग्नेंसी चर्चा में है। 33 साल की महिला ने एक ई-बेबी को जन्म दिया है। एक मीडिया ख़बर के मुताबिक द चिकित्सा जगत का अब नया हैरान करने वाले मामला सामने आया है। ब्रिटेन एक महिला ने अनोखे तरीके से बच्चे को जन्म दिया है। हैरान करने वाली बता यह है कि महिला ने ऑनलाइन स्पर्म मंगाया था। अब बच्चा पैदा होने के बाद महिला ने इसका नाम ई-बेबी एडेन (Eden) रख दिया है। मामला ब्रिटेन के ननथॉर्प का है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ‘डेली स्टार’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां की रहने वाली 33 साल की स्टेफनी नामक महिला का अपने पति से तलाक हो चुका है। महिला और उसके पति को पहले से ही एक बेटा है।

जब तक यह दोनों चीजें उसके पास पहुंचती, तब तक महिला ने यूट्यूब और अन्य जगहों से यह जानकारी प्राप्त कर ली कि इसका उपयोग कैसे करते हैं। स्पर्म बुक करने के बाद स्पर्म डोनर खुद उनके घर तक आया और उन्हें स्पर्म दे गया था। इसके बाद महिला ने इनसेमिनेशन किट की मदद से उस स्पर्म का यूज किया। फिर महिला ने पहली ही कोशिश में बेबी को कंसीव कर लिया, इसके बाद महिला को बेटी पैदा हुई।

महिला का कहना है कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है और यह एक प्रकार से ‘ऑनलाइल बेबी’ है। महिला ने कहा कि अगर उसके पास इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों का एक्सेस नहीं होता तो वो इस तरह से मां कभी नहीं बन पातीं। आश्चर्य की बात यह है कि महिला को अस्पताल में भी नहीं एडमिट होना पड़ा। फिलहाल महिला काफी खुश है। महिला ने यह भी कहा कि यह अच्छी बात रही कि उसे अपनी पसंद का स्पर्म डोनर मिल गया था।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *