उत्तर प्रदेश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा पर लगा ठगी का आरोप

मुंबई। अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें एप पर अपलोड करने के आरोप में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही शिल्पा शेट्टी मुश्किलों का सामना कर रही हैं। शिल्पा शेट्टी को लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रही हैं। वहीं अब शिल्पा और उनकी मां सुनंदा पर एक और मुसीबत आ गई है।

शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी करोड़ों रुपए की ठगी के मामले में फंसती जा रही हैं। शिल्पा और उनकी मां सुनंदा शेट्टी के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज और विभूतिखंड थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई थीं। एक्ट्रेस और उनकी मां पर वेलनेस सेंटर के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी का आरोप है।

खबरों के अनुसार आयोसिस स्लिमिंग स्किन सैलून व स्पा नाम से शिल्पा शेट्टी व उनकी मां सुनंदा शेट्टी ने कंपनी खोली। इनकी ब्रांच लखनऊ में खुलवाने के नाम पर कंपनी के अधिकारियों ने कई लोगों से संपर्क किया। उनसे सेंटर देने के नाम पर करोड़ों रुपये वसूलने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि हजरतगंज पुलिस ने बीते महीने शिल्पा शेट्टी और उनकी मां को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया था। लेकिन अब तक बयान दर्ज नहीं हो पाया है। अब लखनऊ पुलिस जल्द ही मुंबई रवाना होगी और शिल्पा शेट्टी और उनकी मां से पूछताछ करेगी।

खबरों के अनुसार लखनऊ ईस्ट डीसीपी संजीव सुमन ने बताया कि पुलिस एक्ट्रेस और उनकी मां से बातचीत के लिए आज मुंबई रवाना होगी। मामले के हर एक पहलू की जांच की जाएगी। एक हाई प्रोफाइल केस होने की वजह से पुलिस बारीकी से हर एक पहलू की जांच करेगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *