उत्तर प्रदेश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

अमेठी में ग्रामीणों ने सांप से लिया मौत का बदला

अमेठी। जिले में शुक्रवार रात मेंढक के शिकार को आए एक सांप ने महिला को डस लिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों से सांप को मौके पर ही मार डाला। वहीं महिला की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। वह कमरे में अपनी नंद के साथ 7 अगस्त को होनी वाली टीजीटी परीक्षा की तैयारी कर रही थी, उसी समय सांप ने उसे डस लिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे रायबरेली के लिए रेफर किया गया। हायर सेंटर ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।

साथ में पढ़ रही नंद ने परिजनों को दी सूचना

घटना संग्रामपुर थानाक्षेत्र के पूरे कन्हई पाण्डेय मजरे सोनारीकनू कनू गांव की है। शुक्रवार रात करीब 8 बजे संगीता अपनी नंद अनुपम के साथ टीजीटी परीक्षा की तैयारी कर रही थी, तभी कमरे में एक मेंढक घुस गया। उसके पीछे-पीछे एक सांप भी आ गया। सांप ने संगीता को डस लिया तो वह जोर से चिल्लाई जिसके बाद नंद अनुपम ने सभी परिजनों को सांप के डसने की सूचना दी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टर ने इंजेक्शन दिया फिर भी हालत में नहीं हुआ सुधार

आनन-फानन में परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे इंजेक्शन दिया। संगीता लगभग आधे घंट तक तड़पती रही लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे रायबरेली के लिए रेफर किया, जहां हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

डॉक्टर पर नहीं हुआ भरोसा तो वैद्य के पास ले गए
संगीता की शादी 29 मई को ही हुई थी। उसकी मौत पर परिजनों को भरोसा नहीं हो रहा था जिसके बाद ससुरालीजन उसे विशेषरगंज में वैद्य के पास ले गए। वैद्य शिव कुमार ने मृतक संगीता को दवा पिलाई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। जिसके बाद ससुरालीजन उसे लेकर घर लौट गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

आक्रोशित परिजनों ने सांप को मार डाला

संगीता को डसने की सूचना उसकी नंद ने परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजन लाठी-डंडे लेकर कमरे की ओर दौडे़। सभी ने सांप पर सिर को डंडों से पीटना शुरू कर दिया जिससे सांप मर गया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *