देश लेटेस्ट न्यूज़

तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा विधायक दल की बैठक में बुधवार को तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। वे त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्थान लेंगे।
केंद्रीय पर्यवेक्षक रमन सिंह और प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम की उपस्थिति में हुई बैठक में यह फैसला किया गया। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
जानिए कौन है तीरथ सिंह रावत : तीरथ सिंह रावत वर्ष 2000 में उत्तराखंड के पहले शिक्षा मंत्री चुने गए थे। इसके बाद 2007 में भाजपा के महामंत्री चुने गए। इसके बाद प्रदेश चुनाव अधिकारी तथा प्रदेश सदस्यता प्रमुख रहे।
3 बार विधायक चुने गए रावत वर्ष 2013 में उत्तराखंड के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बने थे। 2015 तक उन्होंने उत्तराखंड भाजपा की कमान संभाली। रावत को 17वें लोकसभा चुनाव में पौड़ी सीट से भाजपा ने टिकट दिया था, जिसमें वे भारी मतों से विजयी हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के मनीष खंडूड़ी को 2,85,003 से अधिक मतों से हराया था।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *