समाजवादी अधिवक्ता सभा वाराणसी के जिला अध्यक्ष धनंजय पाण्डेय के नेतृत्व में जिला कमेटी का गठन हुआ| जिसमें मुख्य रुप से जिला उपाध्यक्ष पद पर सुमित जायसवाल, ऋषि कांत सिंह, रमेश कुमार यादव ,धनंजय कुमार खरवार, व जिला सचिव पद पर पंकज कुमार यादव, सतीश कुमार वर्मा, राज कुमार त्रिपाठी,अश्वनी कुमार राय,व जिला कार्यकारिणी सदस्य पद पर सूर्यकुमार यादव, रविंद्र प्रताप यादव व जिला मीडिया प्रभारी गौतम कुमार झा एवं रोहनिया विधानसभा अध्यक्ष श्याम लाल यादव व पिंडरा विधानसभा अध्यक्ष अरुण कुमार यादव जी को मनोनीत किया गया| जिला अध्यक्ष ने कहा की समाजवादी अधिवक्ता सभा पार्टी के साथ साथ अधिवक्ता हित की लड़ाई लड़ने का काम करेगी एवं 2022 में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगी|