अध्यात्म उत्तर प्रदेश देश

मूर्तिकार ने काेदंड राम की 5 फुट ऊंची प्रतिमा मंदिर ट्रस्ट को दी

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य जारी है। इस बीच लोग निर्माण कार्य व परिसर के विकास के लिए अपनी भावनानुसार सहयोग दे रहे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के एक मूर्तिकार ने मेटल कोटेड फाइबर धातु से बनी भगवान राम की कोदंड प्रतिमा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंपी है। इसे अभी रामघाट क्षेत्र स्थित कारसेवकपुरम में सुरक्षित रखा गया है। मूर्तिकार ने प्रतिमा को राम मंदिर परिसर में स्थापित करने की इच्छा जताई है।

चेहरे पर प्रसन्नता के भाव

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने ग्वालियर के एक मूर्तिकार ने फाइबर की भगवान कोदंड राम की एक खड़ी प्रतिमा बनाई है। उनकी कल्पना है कि भगवान श्री राम ने जब लंका पर विजय प्राप्त किया और रावण के चंगुल से माता सीता मुक्त हो गई। उस समय भगवान को कैसी प्रसन्नता हुई होगी, उसी प्रसन्नता को इस प्रतिमा के चेहरे पर दर्शाया गया है।

सितंबर माह तक खत्म होगा नींव भराई का काम

राम जन्मभूमि पर बन रहे राम मंदिर निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। नींव की पहली परत तैयार की जा रही है। 50 फीट गहरी नींव को 44 परतों में भरा जाएगा। पूरे काम में 50 मजदूर व 12 से अधिक इंजीनियर लगे हुए हैं। ट्रस्ट का मानना है कि सितंबर माह के खत्म होने तक नींव भराई का काम पूरा हो जाएगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *