उत्तर प्रदेश क्राइम लेटेस्ट न्यूज़ वाराणसी

पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ सपाजनो ने पुलिस उपायुक्त से की शिकायत

वाराणसी। सपा कार्यकर्ताओं के साथ आए दिन पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ आज सपाजन समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में पुलिस उपायुक्त से उनके कार्यालय में औपचारिक मुलाकात कर सपा कार्यकर्ताओं के साथ लगातार हो रहे पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ रोष व्यक्त किया।

गत दिनों सिकरौल में हुए मामूली विवाद को जाति धर्म के नाम पर फर्जी मुकदमे मे फसाने के सन्दर्भ में मुलाकात कर दोष व्यक्त किया।

जिलाध्यक्ष सुजित यादव व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने पुलिस उपायुक्त से कहा कि मोहम्मद आलम शेख सिकरौल का निवासी है एवं समाजवादी पार्टी का सक्रिय सदस्य एवं छात्रसभा का पूर्व उपाध्यक्ष है। मोहम्मद आलम शेख के क्षेत्र मे सत्ता संरक्षण प्राप्त कुछ दबंग किस्म के लोगो द्वारा आए दिन छोटे छोटे बच्चो पर फब्तियां कसने के कारण लोगो की शिकायत पर मोहम्मद आलम ने विरोध किया था, जिसमें दोनो पक्षो मे विवाद हुआ था जिसको लेकर कैन्ट प्रभारी निरीक्षक द्वारा मोहम्मद आलम शेख को फर्जी मुकदमे मे निरुद्ध कर उत्पीड़न कर रही हैं।

पीड़ित आवास पर दिन रात कैंट पुलिस अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है दिन के साथ देर रात मे भी पुलिस मोहम्मद आलम के निवास पर दबिश देने के साथ महिलाओं को प्रताणित कर रही हैं। पुलिस के भय से परिवार भयभीत हैं व घर छोड़कर परिजन दुसरे जगह शरण लेने को मजबूर है। पुलिस कर्मियों द्वारा अमानवीय व्यवहार से सपाजनो मे रोष है।

सपाजनो ने कैन्ट पुलिस द्वारा एकपक्षीय कार्यवाही का आरोप लगाया है। पुलिस उपायुक्त ने सपाजनो को भरोसा दिलाते हुए कहा कि पुरे मामले की निष्पक्ष जॉच कराकर कार्रवाई होगी।

पुलिस उपायुक्त से मिलनें वालो प्रमुख रूप से एम०एल०सी० आशुतोष सिन्हा, पूर्व विधायक हाजी अब्दुल समद अंसारी, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा,जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ० ओ० पी० सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार सभा प्रदीप जायसवाल, पूर्व प्रदेश सचिव मनोज यादव गोलू, महानगर मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा, अजय मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *